{"_id":"65bcf024813b812b010d40be","slug":"jaisalmer-news-bike-riding-youth-dies-in-road-accident-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaisalmer News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, पानी के टैंकर ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaisalmer News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, पानी के टैंकर ने मारी टक्कर
Fri, 02 Feb 2024 07:07 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 02 Feb 2024 07:07 PM IST
सार
घटना की जानकारी मिलने पर सम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सम गांव की सीएचसी में रखवाया। मृतक के परिजनों द्वारा टैंकर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बाइक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जैसलमेर जिले में दामोदरा गांव के पास सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसा दामोदरा गांव से पहले एक मोड़ पर हुआ, जब एक पानी के टैंकर ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार झंवराराम (35) पुत्र जमनाराम भील निवासी दामोदरा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टैंकर ड्राइवर टैंकर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने पर सम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सम गांव की सीएचसी में रखवाया। सम थाना प्रभारी ऊर्जा राम ने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा टैंकर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। सम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर शव परिजनों को सौंपा और टैंकर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सम थाना प्रभारी ऊर्जा राम ने बताया कि मृतक झंवराराम मजदूरी का काम करता था। शुक्रवार को दोपहर बाद वो जैसलमेर से अपने गांव दामोदरा अपनी बाइक से आ रहा था। शाम को करीब चार बजे के आसपास दामोदरा गांव से पहले एक मोड़ पर सम गांव की तरफ से आ रहे एक पानी के टैंकर ने उसको टक्कर मार दी। टक्कर से मृतक के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टैंकर ड्राइवर टैंकर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। राह चलते लोगों ने सम थाना पुलिस को जानकारी देकर मौके पर बुलाया। अब सम थाना पुलिस टैंकर ड्राइवर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन