फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer Newly appointed SP Vikas Sangwan called review meeting on crime cases

Jaisalmer: नवनियुक्त SP विकास सांगवान ने क्राइम मामलों पर बुलाई रिव्यू मीटिंग,'वांटेड बदमाशों को गिरफ्तार करो'

Tue, 06 Jun 2023 02:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 06 Jun 2023 02:38 PM IST
सार

जैसलमेर में नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने मंगलवार को क्राइम के मामलों पर रिव्यू मीटिंग और अपराध गोष्ठी बुलाई। थाना स्तर पर पुलिस की कार्यप्रणाली मजबूत करने के लिए उन्होंने पुलिस अफसरों के साथ बैठक कर डायरेक्शंस दिए।
 

विज्ञापन
Jaisalmer Newly appointed SP Vikas Sangwan called review meeting on crime cases
नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जैसलमेर में थाना स्तर पर पुलिस कार्यप्रणाली, लॉ एंड ऑर्डर और शांति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस अधीक्षक जैसलमेर विकास सांगवान ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में जिले के सभी सर्किल ऑफिसर्स, थानाधिकारियों की अपराध गोष्ठी का आयोजन की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पोकरण नितेश आर्य, वृत्ताधिकारी जैसलमेर प्रियंका कुमावत, वृताधिकारी पोकरण कैलाश विश्नोई और जिले के सभी थानाधिकारी इसमें मौजूद रहे। जिला पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस अधिकारियों से परिचय लिया। इसके बाद थानाधिकारियों से उनके थाना क्षेत्र में कानून और शांति व्यवस्था के बारे में डिटेल में  जानकारी हासिल की।

विज्ञापन


गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाधिकारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र की पेंडेन्सी पुलिस मुख्यालय के निर्देश के अनुसार कम करने के निर्देश दिए। थाना पर दर्ज प्रकरणों में तुरंत इन्वेस्टिगेशन कर पीडित को न्याय दिलवाने के निर्देश दिए। प्रकरणों का स्पीडली निष्पक्षता के साथ इन्वेस्टिगेशन पूरा कर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


वांटेड अपराधियों की धरपकड़ करने के निर्देश...
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाधिकारियों को पुलिस मुख्यालय के आदेशों के मुताबिक वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान अपने-अपने थाना क्षेत्र में कार्रवाई करने, लोकल स्पेशल एक्ट की कार्रवाई, एमवी एक्ट की कार्रवाई, अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई, सम्पति संबंधी अपराधों में बरामदगी ज़्यादा से ज़्यादा करने, स्थाई वारंटियों, भगौड़ों को गिरफ्तार करने, हार्डकोर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई, केस ऑफिसर स्कीम के तहत चयनित प्रकरणों में प्रभावी पैरवी करने के निर्देश दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब तस्करों और बदमाशों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश...
शराब तस्करों और बदमाशों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने, पेंडिंग चालान और एफआर का ज्यादा से ज्यादा निस्तारण करने, बाल श्रम की रोकथाम और प्रभावी गश्त करने के निर्देश दिए गए। एसपी ने सभी थानाधिकारियों से थाने पर आने वाले परिवादियों के साथ अच्छा व्यवहार रखने, पीडित को तुरंत न्याय दिलाने, प्राप्त परिवाद पर तुरंत विधिसम्मत कार्रवाई करने, आमजन में पुलिस की सकारात्मक छवि बनाने के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed