{"_id":"65c4c2bc89de15d1620d9b79","slug":"jaisalmer-newborn-baby-girl-found-in-foster-home-named-diya-kumari-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaisalmer: पालना गृह में मिली नवजात बच्ची, सायरन बजने पर शिशु गृह स्टाफ ने संभाला, नाम रखा दीया कुमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaisalmer: पालना गृह में मिली नवजात बच्ची, सायरन बजने पर शिशु गृह स्टाफ ने संभाला, नाम रखा दीया कुमारी
Thu, 08 Feb 2024 05:32 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 08 Feb 2024 05:32 PM IST
सार
बाल कल्याण समिति के परिसर में बने पालना गृह में सायरन बजने पर शिशु गृह स्टाफ को पालने में नवजात बच्ची मिली। नवजात बच्ची को शिशु गृह के स्टाफ ने अपने संरक्षण में लेकर पुलिस को इन्फॉर्म किया।
विज्ञापन
पालना गृह में मिली नवजात बच्ची
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जैसलमेर के बाल कल्याण समिति परिसर में बने पालना गृह में एक नवजात बच्ची मिली है। बच्ची स्वस्थ है और बच्ची का नाम राजस्थान डिप्टी सीएम दीया कुमारी के नाम पर शिशु गृह के स्टाफ ने दीया कुमारी रखा है। पालना गृह में सायरन बजने पर सरकारी शिशु गृह के स्टाफ ने बच्चे को संरक्षण में लिया और बच्ची का मेडिकल आदि करवाने की तैयारी की।
विज्ञापन
बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष मुकेश व्यास ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब एक बजकर 20 मिनट पर बाल कल्याण समिति के परिसर में बने पालना गृह में सायरन बजने पर शिशु गृह स्टाफ को पालने में नवजात बच्ची मिली। नवजात बच्ची को शिशु गृह के स्टाफ ने अपने संरक्षण में लेकर पुलिस को इन्फॉर्म किया। हालांकि, बच्ची स्वस्थ है लेकिन उसका मेडिकल आदि करवाने की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बच्ची को शिशु गृह के संरक्षण में ले लिया है और शिशु गृह की केयर टेकर उसकी देखभाल कर रही है।
विज्ञापन
पालना गृह से बच रही मासूमों की जान
बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष मुकेश व्यास ने बताया कि सरकार की पालना गृह नामक योजना से मासूम को अब कोई मरने के लिए नहीं फेंकता है। उनकी पहचान भी छिपाई जाती है। इससे मासूम बच्चों को जिंदगी मिलती है। शिशु गृह में बेहतरीन देखभाल के साथ निसंतान दंपती को गोद लेने के लिए बच्चे भी मिल जाते हैं। उन्होंने बताया कि करीब एक महीना पहले भी जवाहर हॉस्पिटल के पालना गृह में कोई नवजात बच्चे को छोड़कर गया था। वो बच्चा भी हमारे शिशु गृह के संरक्षण में पल रहा है।
विज्ञापन
ये रहे मौजूद
नवजात बच्ची की जानकारी मिलने पर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष मुकेश व्यास, शिशु गृह मैनेजर प्रियंशा, सामाजिक कार्यकर्ता शिल्पा, केयर टेकर गीता, ज्योति, संतोष, माया, कौशल्या, किरण मेल नर्स तेज सिंह व चौकीदार दौलत शिशु गृह में मौजूद रहे।