फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer gets Traveler Review Award for royal welcome to tourists

Traveler Review Award: दुनिया के टॉप-10 शहरों में राजस्थान का यह जिला, शाही स्वागत के लिए मिला अवॉर्ड

Fri, 02 Feb 2024 09:50 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 02 Feb 2024 09:50 AM IST
सार

राजस्थान की मेहमान नवाजी का डंका एक बार फिर दुनिया में बजा है। रेतीले धोरों वाले एक शहर ने बड़ा मुकाम हासिल कर दुनिया की टॉप-10 सिटीज में अपनी जगह बनाई है।

विज्ञापन
Jaisalmer gets Traveler Review Award for royal welcome to tourists
जैसलमेर को मिला ट्रैवलर रिव्यू अवॉर्ड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंटरनेशनल टूर और ट्रेवलर्स कंपनी बुकिंग डॉट कॉम ने 2024 के ट्रैवलर रिव्यू अवॉर्ड्स की घोषणा की है। इसमें दुनिया के 10 ऐसे शहरों का चयन किया गया जो दिल खोलकर अपने मेहमानों का स्वागत करते हैं। इन टॉप-10 शहरों में देश में एकमात्र शहर जैसलमेर को शामिल किया गया है। जैसलमेर को सूची में 9वां स्थान मिला है।

विज्ञापन


जैसलमेर के टॉप-10 शहरों में चुने जाने पर यहां के पर्यटन व्यवसायियों के साथ स्थानीय निवासियों में खुशी की लहर है। ये चयन उन ट्रेवलर्स के द्वारा दिए गए रिव्यूज पर बेस्ड है, जिन्होंने दुनिया के इन 10 शहरों को सबसे ज्यादा पॉजिटिव रिव्यूज दिए हैं। इन 10 शहरों में एरारियल डी' अजुडा (ब्राज़ील), एर्मोपॉली (ग्रीस), वियाना डो कैस्टेलो (पुर्तगाल), डेलेसफ़ोर्ड (ऑस्ट्रेलिया), ग्रिंडेलवाल्ड (स्विट्जरलैंड), मोआब (अमेरिका), उज़ेस (फ्रांस), मजातलान (मेक्सिको), फुजिकावागुचिको (जापान) और भारत का एक मात्र शहर जैसलमेर शामिल है।
विज्ञापन


शाही मेहमान नवाजी के लिए मशहूर है 
गौरतलब है कि जैसलमेर अपने मेहमानों के शाही स्वागत के लिए काफी मशहूर है। यहां आने वाले मेहमानों को 'अतिथि देवो भव' की तर्ज पर देवतुल्य माना जाता है। सैलानियों और मेहमानों को राजस्थानी साफा, फूलों की माला, तिलक और कुमकुम लगाया जाता है। राजस्थानी परंपरा के अनुसार मुंह मीठा करवाया जाता है। साथ ही स्वागत में राजस्थानी लोक गीत 'पधारो म्हारे देश' भी गाया जाता है। इस तरह से होने वाले शाही स्वागत से मेहमान अभिभूत हो जाता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वेबसाइट में लिखा- जैसलमेर अपनी कला, संस्कृति, साहस, सौहार्द और धोरों की धरती अपने सोने से चमकते सोनार दुर्ग, ऐतिहासिक पांच हवेलियों के समूह पटवा हवेलियों, नथमल हवेली और दीवान सालम सिंह की हवेली, नकाशीदार पत्थरों से बने झरोखों, रेगिस्तान में नखलिस्तान का एहसास करवाते गडीसर सरोवर, रहस्यमयी गांव कुलधरा, सम और खूहड़ी के मखमली धोरों और अपने गीतों के स्वागत के अंदाज से जाना जाता है। गोल्डन सिटी के वाशिंदों में भी वो गोल्डन क्वालिटी है कि वो अपने महमानों का ऐसा आतिथ्य करते हैं कि दुनियाभर के लोग इनके कायल हो रहे हैं। पत्थर पर कल्पना से परे जाकर की गई नक्काशी, यहां के शहरों की बनावट-बसावट और सहज आतिथ्य का संयोजन लोगों को यादों का एक अलग पिटारा प्रदान करता है।


1999 में शुरू हुई थी बुकिंग डॉट कॉम 
बुकिंग डॉट कॉम एम्स्टरडम (नीदरलैंड) बेस्ड कंपनी है। इसको साल 1999 में शुरू किया गया था। ये देश दुनिया की होटल में बुकिंग के साथ-साथ टूर पैकेज बनाती है। इसके दुनियाभर में 309 मिलियन ट्रेवलर्स है। बुकिंग डॉट कॉम ने अपने 12वें संस्करण में ट्रैवलर रिव्यू अवार्ड्स की शुरुआत की है। इस अवार्ड में जैसलमेर को पहली बार 9वां स्थान मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed