{"_id":"6458b191609da7575b0b19e8","slug":"jaisalmer-asphalt-road-reached-the-village-for-the-first-time-after-independence-in-sevda-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaisalmer: सेवड़ा में आजादी के बाद पहली बार गांव पहुंची डामर सड़क, ग्रामीणों में खुशी, विधायक का जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaisalmer: सेवड़ा में आजादी के बाद पहली बार गांव पहुंची डामर सड़क, ग्रामीणों में खुशी, विधायक का जताया आभार
Mon, 08 May 2023 01:53 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 08 May 2023 01:53 PM IST
सार
जैसलमेर जिले के सेवड़ा गांव में आजादी के बाद पहली बार डामर सड़क पहुंची है। सड़क का कार्य पूरा होने से ग्रामीणों में हर्षोल्लास का माहौल है। सेवड़ा गांव के वाशिंदों ने स्थानीय विधायक और कैबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
गांव पहुंची डामर सड़क
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जैसलमेर जिला जो बड़े भू भाग में फैला है। पाक बॉर्डर से सटे सीमावर्ती जिले में अब तक सड़क नहीं होने से कई चुनौतियों से ग्रामीणों को रूबरू होना पड़ा है। पंचायत समिति नाचना की ग्राम पंचायत सत्याया के राजस्व गांव सेवड़ा में आजादी के बाद प्रथम बार सोमवार को ग्रामीणों को डामर सड़क नसीब हुई है।
विज्ञापन
आज पहली बार सेवड़ा में डामर सड़क का काम पूरा होने पर ग्रामीणों के चेहरों पर रौनक आ गई। ग्रामीण अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। पोकरण विधायक की सिफारिश पर 4.5 किलोमीटर डामर सड़क की स्वीकृति प्राप्त होने के बाद पोकरण सड़क से सेवड़ा वाया मंगेरी ढाणी तक साढे चार किमी डामर सड़क का कार्य पूर्ण हुआ और सभी ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताया।
विज्ञापन
कई पीढ़ियां गुजरने के बाद नसीब हुई डामर सड़क...
सेवड़ा गांव आजादी के बाद अभागा गांव के नाम से भी जाने लगा था, क्योंकि यहां तक कोई भी सरकारी योजना नहीं पहुंचती थी। ग्रामीणों की हर मांग को अनसुना कर दिया जाता था। पक्की डामर सड़क नहीं होने के कारण यहां विकास भी नहीं हो पाया। डामर सड़क की मांग करते करते कई पीढ़ियां गुजर गईं, लेकिन ग्रामीणों को अब जाकर डामर सड़क नसीब हुई। अब सड़क होने से वाहन आसानी से आ और जा सेकेंगे। परिवहन के साधन गांव तक सीधे आएंगे और यहां की कायापलट हो जाएगी।
विज्ञापन
अब पंचायत मुख्यालय से जुड़ने की उम्मीद...
पोकरन सड़क (आर्मी टॉवर) से सेवड़ा तक डामर सड़क होने के बाद अब ग्रामीणों में आस ओर उम्मीद जागी है कि जल्द ही सेवड़ा से बहादुर सिंह ढाणी आगे सत्याया पंचायत मुख्यालय से भी जुड़ सकेगी। सेवड़ा मे डामर सड़क पहुंचने पर सेवड़ा और मंगेरी के ग्रामीणों ने विधायक शाले मोहम्मद, पूर्व जिला प्रमुख अब्दुल्ला फकीर और मेहर कंस्ट्रक्शन कम्पनी के मालिक आरब खान का आभार जताया।