फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Ambedkar Protest In Jaipur:Youth Congress protests against unemployment in Rajasthan

Ambedkar Protest In Jaipur: यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज, पुलिस ने वाटर कैनन चलाकर खदेड़ा

Sat, 21 Dec 2024 02:53 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 21 Dec 2024 02:53 PM IST
सार

Ambedkar Protest In Jaipur: बेरोजगारी के खिलाफ युवा कांग्रेस के प्रदर्शन में सचिन पायलट और गोविंद सिंह डोटासरा हुए शामिल हुए। प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य बेरोजगारी की समस्या पर सरकार का ध्यान आकर्षित करना और संविधान की रक्षा के लिए आवाज उठाना था। 
 

विज्ञापन
Ambedkar Protest In Jaipur:Youth Congress protests against unemployment in Rajasthan
मंच पर डोटासरा और पायलट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस ने आज बेरोजगारी और संविधान की रक्षा के मुद्दे पर मुख्यमंत्री आवास घेराव के लिए प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया समेत कई वरिष्ठ नेताओं और सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

विज्ञापन


प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य बेरोजगारी की समस्या पर सरकार का ध्यान आकर्षित करना और संविधान की रक्षा के लिए आवाज उठाना था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हालिया बयान को लेकर भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा, "भाजपा बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का अपमान कर रही है और यह दलितों के साथ अन्याय का स्पष्ट उदाहरण है। भाजपा की नीतियां युवाओं के हितों के खिलाफ हैं, और हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रदर्शन में एआईसीसी सचिव चिरंजीवी राव, युवा कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष यशवीर शूरा, सुधेंद्र मूंड, विधायक मुकेश भाकर, मनीष यादव, रामनिवास गावडिया, सुरेश गुर्जर, प्रशांत शर्मा सहित कई प्रमुख नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

हजारों की संख्या में जुटे युवा कार्यकर्ताओं ने 'बेरोजगारी हटाओ, संविधान बचाओ' जैसे नारे लगाए। शहीद स्मारक से शुरू हुआ यह प्रदर्शन जयपुर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ाने का प्रयास करेंगे युवाओं के उत्साह और उनकी बड़ी संख्या ने इसे राजस्थान में हाल के सबसे बड़े प्रदर्शनों में से एक बना दिया। युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी कि अगर बेरोजगारी की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में और भी बड़े आंदोलन किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed