फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Work of laying crude oil line from Mundra Port of Gujarat to Barmer completed

Rajasthan: गुजरात के मूंदड़ा पोर्ट से बाड़मेर तक क्रूड ऑयल लाइन बिछाने का काम पूरा, इस दिन हो सकता है शुरू

Mon, 26 Feb 2024 10:31 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 26 Feb 2024 10:31 PM IST
सार

Rajasthan: राजस्थान के बाड़मेर में तैयार हो रही पैट्रोकैमिकल रिफाइनरी के लिए मूंदडा (गुजरात) से 487 किलोमीटर की क्रूड ऑयल की लाइन, नाचना (जैसलमेर) से 230 किलोमीटर की पानी की लाइन, मंगला (बाड़मेर) से 75 किलोमीटर की क्रूड ऑयल लाइन, बागोडा़ (जालौर) से 85 किलोमीटर की नैचुरल गैस की लाइन तथा पालनपुर (गुजरात) से 216 किलोमीटर की प्रोडक्ट्स लाइन का पूरा हो गया है। अब सरकार चाहती है कि दीपावली तक रिफाइनरी काम करना शुरू कर दे।

विज्ञापन
Work of laying crude oil line from Mundra Port of Gujarat to Barmer completed
मीटिंग लेते सीएम भजनलाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) को बालोतरा स्थित पचपदरा रिफाइनरी के कार्य में तेजी लाते हुए इसे दीपावली से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने रिफाइनरी में बनने वाले उत्पादों की ब्रिकी समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने के लिए एचपीसीएल को निवेशकों से लॉन्ग टर्म सप्लाई समझौते अभी से करने के निर्देश भी दिए। शर्मा सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (एचआरआरएल) के साथ पचपदरा रिफाइनरी की प्रगति के संबंध पर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

विज्ञापन


9 एमएमटीपीए क्रूड आयल प्रोसेस करने की क्षमता 
उन्होंने कहा कि पचपदरा रिफाइनरी में 9 एमएमटीपीए क्रूड ऑयल एवं 2.4 एमएमपीटीए पेट्रो-कैमिकल को प्रोसेस करने की क्षमता विकसित की जा रही है। इसमें अपनी तरह का पहला इंटीग्रेटेड ग्रास रूट रिफाइनरी कम पेट्रो-कैमिकल कॉम्पलेक्स स्थापित किया जा रहा है। वर्तमान में परियोजना में 4 युनिट्स एवं 7 पैकेजेज में 90 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


59 हजार लोगों को मिल रहा रोजगार
मुख्यमंत्री ने कहा कि रिफाइनरी परियोजना से प्रदेश में औद्योगिक क्रांति की शुरूआत होगी। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित हो रहे हैं। वर्तमान में लगभग 24 हजार प्रत्यक्ष एवं 35 हजार अप्रत्यक्ष लोगों को रोजगार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि परियोजना से राज्य को प्रतिवर्ष लगभग 6 हजार करोड़ रूपए का राजस्व भी मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed