फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Weather Report: Chilliness increased in Rajasthan, possibility of frost

Weather Report: राजस्थान में ठिठुरन बढ़ी, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में मावठ की संभावना

Fri, 22 Dec 2023 11:42 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 22 Dec 2023 11:42 AM IST
सार

Rajasthan Weather: दिसंबर बीतते-बीतते राजस्थान में सर्दी ने अपने तीखे तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को सीकर के फतेहपुर में पारा 1.5 डिग्री के नीचे पहुंच गया। फतेहपुर के बाद चुरू प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Weather Report: Chilliness increased in Rajasthan, possibility of frost
राजस्थान - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

सर्दी के तीखे तेवरों के चलते प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। शुक्रवार को सीकर के फतेहपुर में पारा 1.5 डिग्री के नीचे पहुंच गया। फतेहपुर के बाद चुरू प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री दर्ज किया गया।  माउंट आबू में पहले ही पारा जमाव बिंदू तक पहुंच चुका है वहीं प्रदेश के कई अन्य इलाकों में भी पारा तेजी से लुढ़का है।  

विज्ञापन


राजस्थान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, नागौर, चूरू, हनुमानगढ़ और गंगानगर में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबादी की संभावना है। शेष प्रदेश के अधिकांश भागों पर दिनभर बादल छाए रहने का अनुमान है।
विज्ञापन


प्रदेश के कई इलाके ठंड की गिरफ्त में हैं। सबसे ठंडे रहने वाले फतेहपुर, आबु, सीकर, चुरू के अलावा संगरिया में भी न्यूनतम तापमान में 4.1 डिग्री रहा है। राजधानी में मौसम का मिजाज सामान्य बना हुआ है। हालांकि रात में यहां सर्दी का असर तेज है। जयपुर में अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री और न्यूनतम 9.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed