{"_id":"6654a7e92b710c7a5c089a13","slug":"weather-news-today-is-the-hottest-day-of-the-season-recorded-in-jaipur-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather: जयपुर में आज मौसम का सबसे गर्म दिन दर्ज, तापमान पहुंचा 46 पार, फलौदी रहा 49.4 डिग्री; हीटवेव का कहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather: जयपुर में आज मौसम का सबसे गर्म दिन दर्ज, तापमान पहुंचा 46 पार, फलौदी रहा 49.4 डिग्री; हीटवेव का कहर
Mon, 27 May 2024 09:04 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 27 May 2024 09:04 PM IST
सार
Weather: राजस्थान में हीटवेव का कहर जारी है। अस्पतालों में लू से पीड़ित मरीजों का आना जारी है। इसे देखते हुए सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। वहीं गर्मी की स्थिति भयावह होती जा रही है। राजस्थान में अधिकतम तापमान 46 से 50 डिग्री के बीच चल रहा है। राजधानी जयपुर में आज मौसम का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
जयपुर में आज मौसम का सबसे गर्म दिन दर्ज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोमवार को राजस्थान में हीट वेव का जबरदस्त असर रहा। राजधानी जयपुर में अधिकतम तामपान बढ़कर 46.4 डिग्री पहुंच गया। वहीं फलौदी में 49.4 व बाड़मेर में 49.3 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
इधर, पेयजल और स्वास्थ्य विभाग की भी बैठकें बुलाई गईं। इसमें पेयजल महकमें में कंटिंजेंसी प्लान को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने जिलों में सीएमएचओ ऑफिस को फील्ड में जाकर अस्पतालों के निरीक्षण करने के निर्देश जारी किए। उन्होंने यह भी कहा कि जिन अस्पतालों में एसी और कूलर की व्यवस्था नहीं है वहां आरएसआरएस फंड से तत्काल खरीद कर व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
राजस्थान में सोमवार का अधिकतम तापमान
- फलौदी- 49.4
- बाड़मेर-49.3
- जैसलमेर-48.7
- पिलानी-48.5
- श्रीगंगानगर-48.3
- कोटा-48.2
- बीकानेर-48.2
- चूरू-48
- जयपुर-46.4