{"_id":"6833c91135351c11130ef548","slug":"weather-news-due-to-storm-and-rain-mercury-dropped-by-10-degrees-temp-will-rise-in-the-next-24-hours-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather Update: आंधी-बारिश से पारा 10 डिग्री तक लुढ़का, अगले 24 घंटों में तापमान में फिर आएगी तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather Update: आंधी-बारिश से पारा 10 डिग्री तक लुढ़का, अगले 24 घंटों में तापमान में फिर आएगी तेजी
Mon, 26 May 2025 07:35 AM IST
सौरभ भट्ट
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: सौरभ भट्ट
Updated Mon, 26 May 2025 07:35 AM IST
सार
Rajsathan Weathed Update Today: राजस्थान में दो तरह का मौसम देखने को मिल रहा है। पूर्वी हिस्से में तेज आंधी और बारिश तथा पश्चिमी प्रदेश में जबरदस्त हीट वेव्स का प्रभाव है। अगले 4-5 दिनों तक राज्य के कुछ भागों में शाम को आंधी और बारिश का दौर जारी रहेगा।
विज्ञापन
राजस्थान में आज के मौसम का हाल
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नौतपा के पहले ही दिन राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से बीते 2 दिनों से आंधी और बारिश का दौर चल रहा है। इसके चलते रविवार को अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान में 10 डिग्री तक की कमी देखने को मिली है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले 4-5 दिनों तक शाम के समय तेज अंधड़ और मेघगर्जन का दौर जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
आज पूर्वी राजस्थान में भरतपुर और पश्चिमी राजस्थान में बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं वर्षा होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में आज भी हीट वेव्स चलेगी। इनमें बाड़मेर तथा जैसलमेर में तेज गर्म हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Sirohi News: 15 भूखंडों का ई-नीलामी से होगा आवंटन, 26 मई से 9 जून तक ऑनलाइन आवेदन; 10 से 12 जून तक होगी बिडिंग
विज्ञापन
बीते 24 घंटों में प्रदेश के 13 शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे ही रहा। फलौदी सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, हालांकि शनिवार को यहां अधिकतम तापमान लगभग 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 से 48 घंटों में यहां पारे में फिर से तेजी आएगी। राजधानी जयपुर में शनिवार के मुकाबले तापमान में 3 डिग्री की कमी आई है। यहां अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी जयपुर में अगले कुछ दिन तापमान में तेजी आने का अनुमान है।
बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। अजमेर में 38.8, भीलवाड़ा में 40.8, वनस्थली 41.2, अलवर में 34.2, जयपुर में 39.1, पिलानी में 32.9.4, कोटा में 43, बाड़मेर में 43.8, जैसलमेर में 43.4, जोधपुर में 42.3, चूरू में 35.6 तथा बीकानेर में 42 व गंगानगर में 37.2 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।