फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Water Politics Intensifies in Rajasthan: CM Launches Water Conservation Drive, Congress Gheraos Jal Bhavan

राजस्थान में पानी पर सियासत तेज: बीसलपुर से सीएम का जल संरक्षण अभियान, जयपुर में कांग्रेस का जल भवन घेराव

Mon, 25 May 2026 07:46 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Mon, 25 May 2026 07:46 PM IST
सार

राजस्थान में भीषण गर्मी और जल संकट के बीच पानी बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गया है। भजनलाल शर्मा ने बीसलपुर बांध से जल संरक्षण अभियान शुरू किया, जबकि जयपुर में कांग्रेस ने पानी की किल्लत और दूषित जलापूर्ति को लेकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Water Politics Intensifies in Rajasthan: CM Launches Water Conservation Drive, Congress Gheraos Jal Bhavan
पानी पर वाद-विवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

राजस्थान में भीषण गर्मी और गहराते जल संकट के बीच पानी अब बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनता जा रहा है। एक ओर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने टोंक स्थित बीसलपुर बांध से ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ की शुरुआत कर जल संरक्षण का संदेश दिया, वहीं दूसरी ओर जयपुर में कांग्रेस ने पानी की किल्लत, दूषित जलापूर्ति और टैंकर माफिया के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करते हुए जल भवन का घेराव किया।

गंगा दशमी के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध पहुंचे, जहां उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जल पूजन कर प्रदेश में अच्छी बारिश की कामना की। उन्होंने बिसलदेव महादेव मंदिर में दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना भी की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जल संरक्षण को जन आंदोलन का रूप देने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी अभियान के तहत तालाबों, बांधों, बावड़ियों और अन्य जल स्रोतों के संरक्षण व सफाई का कार्य कराया गया था।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 मई से 5 जून तक चलने वाले इस अभियान में सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि प्रदेशभर में जल संरक्षण से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेंगे। गांवों में जल चौपाल, श्रमदान, पौधारोपण, प्रभात फेरी और जल स्रोतों की सफाई जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने आमजन से भी इसमें सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने बीसलपुर बांध की स्काडा प्रणाली का भी अवलोकन किया। बताया जा रहा है कि इस आधुनिक जल प्रबंधन प्रणाली का निरीक्षण करने वाले वे राजस्थान के पहले मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने अधिकारियों को बनास नदी रिचार्ज, एनिकट निर्माण और वर्षाजल संरक्षण को लेकर दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने इसरदा बांध का हवाई सर्वेक्षण कर जल प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा की।

उधर राजधानी जयपुर में पानी की समस्या को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के नेतृत्व में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खाचरियावास हाउस से हसनपुरा स्थित जल भवन तक पैदल मार्च निकाला और जल भवन का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने खाली मटके फोड़कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

पढ़ें: आरजीएचएस योजना ठप होने से पेंशनर्स नाराज, बानसूर में शुरू हुए धरना-प्रदर्शन

धरने को संबोधित करते हुए खाचरियावास ने आरोप लगाया कि जयपुर की जनता बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान है, जबकि सरकार समस्या के समाधान में विफल रही है। उन्होंने कहा कि कई इलाकों में दूषित पानी की सप्लाई हो रही है और टैंकर माफिया लोगों से मनमानी वसूली कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा।

प्रदर्शन के बाद जलदाय विभाग के अधिकारियों ने कांग्रेस नेताओं को अतिरिक्त 200 लाख लीटर पानी की सप्लाई बढ़ाने के आदेश की प्रति सौंपी। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि पानी की कमी और दूषित जलापूर्ति की समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा तथा जरूरत वाले क्षेत्रों में निशुल्क टैंकर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके बाद कांग्रेस ने अपना धरना समाप्त कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed