फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Vande Bharat Express CM Gehlot said Who ever becomes minister takes special care of his state

Vande Bharat Express: CM गहलोत बोले- जो भी मंत्री बनता है, वो अपने राज्य का विशेष ध्यान रखता है 'आप' भी रखें

Wed, 12 Apr 2023 12:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 12 Apr 2023 12:01 PM IST
सार

Vande Bharat Express: राजस्थान में वंदे भारत ट्रेन के शुभारंभ कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को याद दिलाया कि वो राजस्थान के हैं और राजस्थान का भी ध्यान रखें।

विज्ञापन
Vande Bharat Express CM Gehlot said Who ever becomes minister takes special care of his state
सीएम गहलोत और रेल मंत्री वैष्णव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अजमेर से चलकर दिल्ली कैंट तक चलने वाली राजस्थान की पहली और देश की 15वीं वंदे भारत ट्रेन के शुभारंभ समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। साथ ही कहा, आपने राजस्थान में वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत की, इसके लिए मैं बहुत खुश हूं और आपका धन्यवाद करता हूं।

विज्ञापन


गहलोत बोले, प्रधानमंत्री जी रेल के मामले में अभी भी राजस्थान के बांसवाड़ा और टोंक रेल मार्ग से वंचित हैं, जिसका आपको ध्यान रखना होगा। क्योंकि यह इलाके भी राजस्थान के लिए बहुत जरूरी हैं। गहलोत बोले, जब सीपी जोशी मंत्री बने थे तो रेल कोच बनाने की फैक्ट्री लेकर आए थे। मारवाड़ में पर आज वो बंद है।
विज्ञापन


गहलोत ने कहा कि अश्वनी वैष्णव राजस्थान के हैं, जो आज रेल मंत्री हैं, जो भी मंत्री बनता है, वो अपने राज्य का ध्यान रखता है। जो भी पूर्व में बने उन्होंने अपने राज्यों के लिए बहुत काम किया और आप तो हमारे क्षेत्र के हैं। इसलिए आप भी बिना किसी संकोच के प्रधानमंत्री जी से राजस्थान के लिए मांग रखा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन





मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री से भी कहा कि दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कोरिडोर आपकी महत्वाकांक्षी योजना है। इसलिए रेल मंत्रालय राजस्थान को भी साथ लेकर चलें, जिसके चलते राजस्थान भी देश से आसानी से जुड़ सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed