फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Chaos at SMS Hospital After Elderly Patient’s Death, Family and Doctors Trade Serious Allegations

Jaipur News: बुजुर्ग मरीज की मौत पर SMS अस्पताल में हंगामा, परिजनों और डॉक्टरों ने एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

Fri, 15 May 2026 10:21 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Fri, 15 May 2026 10:21 PM IST
सार

एसएमएस अस्पताल में बुजुर्ग मरीज की मौत के बाद परिजनों और अस्पताल स्टाफ के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए, जिसके बाद अस्पताल परिसर में तनाव की स्थिति बन गई।

विज्ञापन
Jaipur News: Chaos at SMS Hospital After Elderly Patient’s Death, Family and Doctors Trade Serious Allegations
बुजुर्ग की मौत के बाद अस्पताल में परिजनों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में शुक्रवार को एक बुजुर्ग मरीज की मौत के बाद बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। मरीज के परिजनों ने रेजिडेंट डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ पर समय पर इलाज नहीं देने और बदसलूकी करने के आरोप लगाए, जबकि अस्पताल स्टाफ ने परिजनों पर अभद्र व्यवहार और वार्ड में चाकू उठाकर धमकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खैरथल-तिजारा निवासी 69 वर्षीय किशनलाल को पैरों में तेज दर्द की शिकायत होने पर परिजन देर रात करीब 12 बजे एसएमएस अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे थे। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी वार्ड में भर्ती किया गया। जांच के दौरान डॉक्टरों ने मरीज के पैरों की नसों में ब्लॉकेज होने की आशंका जताई।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि भर्ती होने के बाद भी मरीज पूरी रात दर्द से तड़पता रहा लेकिन उसे राहत देने के लिए कोई प्रभावी उपचार नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि वे लगातार रेजिडेंट डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ से गुहार लगाते रहे लेकिन उन्हें सीनियर डॉक्टर के आने तक इंतजार करने के लिए कहा जाता रहा और सुबह तक हालत बिगड़ने पर मरीज ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bikaner News: डिग्गी पर कपड़े धोने गईं 3 सगी बहनों की डूबने से मौत, एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा

इसके बाद गुस्साए परिजनों और अस्पताल स्टाफ के बीच तीखी बहस हो गई। इसी दौरान मरीज के एक परिजन और रेजिडेंट डॉक्टर के बीच हल्की झड़प भी हुई। आरोप है कि परिजन ने पास के बेड पर रखी फल-सब्जी काटने वाली छुरी उठा ली, जिससे वार्ड में अफरा-तफरी मच गई।


घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। बाद में एसएमएस थाना पुलिस को बुलाया गया, जिसने परिजनों को थाने ले जाकर पूछताछ की। दूसरी ओर रेजिडेंट डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने अस्पताल अधीक्षक और पुलिस को शिकायत देकर सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए CTVS यूनिट हेड डॉ. रामगोपाल यादव भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों और अस्पताल प्रशासन ने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामला शांत कराने का प्रयास किया। देर शाम तक मामले को लेकर अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed