{"_id":"64e745e7cdd67e05120b398b","slug":"unani-college-will-open-in-jodhpur-ayurved-university-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: जोधपुर आयुर्वेद विश्वविद्यालय में खुलेगा यूनानी कॉलेज, रीको में दस पदों के सृजन को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: जोधपुर आयुर्वेद विश्वविद्यालय में खुलेगा यूनानी कॉलेज, रीको में दस पदों के सृजन को मंजूरी
Thu, 24 Aug 2023 05:28 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 24 Aug 2023 05:28 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने जोधपुर आयुर्वेद विश्वविद्यालय में परिसर नए यूनानी कॉलेज के निर्माण के लिए सात करोड़ रुपये तक की राशि से काम करवाने की भी स्वीकृति दी है।
विज्ञापन
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. सर्वपल्लीराधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर परिसर में यूनानी कॉलेज खुलेगा। सीएम गहलोत ने महाविद्यालय खोलने की स्वीकृति दी है। साथ ही उन्होंने महाविद्यालय के संचालन के लिए नए पद क्रिएट करने की भी मंजूरी दी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री द्वारा दी गई स्वीकृति के अनुसार कॉलेज के संचालन के लिए आठ शैक्षणिक पद क्रिएट होंगे। इसमें सह आचार्य के 4, सहायक आचार्य के तीन पद स्थायी तौर पर भरे जाएंगे और सहायक आचार्य का एक पद पार्ट टाइम आधार पर भरा जाएगा। इसी प्रकार, 24 अशैक्षणिक और हॉस्पिटल स्टाफ के पद भी क्रिएट होंगे। इसके अतिरिक्त बागवान, वार्ड ब्वॉय, एक्स-रे टेक्नीशियन और चपरासी आदि के 18 पद आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से और मेडिकल स्पेशलिस्ट, सर्जिकल स्पेशलिस्ट, पैथोलॉजिस्ट आदि विशेषज्ञों के 12 पद पार्ट टाइम आधार पर भरे जाने की भी स्वीकृति दी गई है।
विज्ञापन
गहलोत ने नए यूनानी कॉलेज के निर्माण के लिए सात करोड़ रुपये तक की राशि से काम करवाने की भी स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री ने बजट वर्ष 2023-24 में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर परिसर में यूनानी महाविद्यालय खोले जाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
रीको में संविदा आधार पर 10 पद क्रिएट
गहलोत ने राजस्थान स्टेट इंडस्ट्रियल डवलपमेंट एण्ड इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन (रीको) में संविदा के आधार पर 10 पदों के सृजन को मंजूरी दी है। यह पद रीको के स्ट्रेटेजिक प्रोजेक्ट सेल के अधीन संचालित राजस्थान पेट्रोजोन, फिनटेक पार्क और फलेटड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स के लिए होंगे। राजस्थान कॉन्ट्रेक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट रूल्स-2022 के तहत भरे जाएंगे। इन पदों में विषय विशेषज्ञ मार्केटिंग के 3, ऑफिस क्लर्क और कार्य सहायक के 2-2, विषय विशेषज्ञ पेट्रोकेमिकल और केमिकल, स्टेनोग्राफर, ड्राइवर के एक-एक पद शामिल हैं। इन पदों के सृजन से रीको में कामकाज के संचालन को गति मिलेगी।
वंशावली संरक्षण एवं संवर्द्धन अकादमी के लिए 4.10 करोड़ रुपये स्वीकृत
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वंशावली संरक्षण एवं संवर्द्धन अकादमी, जयपुर को विभिन्न गतिविधियां संपादित करने के लिए 4.10 करोड़ रुपये की राशि व्यय करने की स्वीकृति प्रदान की है। गहलोत द्वारा दी गई इस स्वीकृति से अकादमी की गतिविधियों का सुचारू संचालन हो सकेगा।
मुख्यमंत्री द्वारा दी गई स्वीकृति के अनुसार यह राशि भूमि आवंटन के बाद भवन निर्माण, वंशावली लेखकों को वंशावली लेखन की बहियां, बैग व कैलीग्राफी पेन उपलब्ध कराने, वंशावली बहियों के संधारण एवं डिजिटलाइजेशन, अकादमी की वेबसाइट निर्माण, डेटा अपडेशन, वंशावली लेखकों के पहचान पत्र बनाने, वंश लेखकों को पुरस्कार प्रदान करने, प्रशिक्षणार्थियों एवं प्रशिक्षकों को भुगतान तथा प्रचार-प्रसार आदि कार्यों पर व्यय की जाएगी।