फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Triangular Contest in Rajasthan’s Anta Bypoll: Congress’ Pramod Jain, BJP’s Morpal Suman and Independent Nares

राजस्थान अंता उपचुनाव 2025: नामांकन वापसी के बाद अब 15 प्रत्याशी मैदान में, लेकिन मुख्य मुकाबला इन तीन का

Mon, 27 Oct 2025 08:41 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Mon, 27 Oct 2025 08:41 PM IST
सार

राजस्थान के अंता उपचुनाव में अब 15 उम्मीदवार मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला कांग्रेस के प्रमोद जैन, बीजेपी के मोरपाल सुमन और निर्दलीय नरेश मीणा के बीच है। बागियों के हटने से बीजेपी को बढ़त मिली, जबकि नरेश मीणा ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया।

विज्ञापन
Triangular Contest in Rajasthan’s Anta Bypoll: Congress’ Pramod Jain, BJP’s Morpal Suman and Independent Nares
विधानसभा उपचुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के बारां जिले की अंता विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए नामांकन वापसी की अंतिम तिथि सोमवार को समाप्त हो गई। इस दौरान बीजेपी के पूर्व विधायक रामपाल मेघवाल समेत कुल 5 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। इसके बाद अब कुल 15 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। हालांकि मुख्य मुकाबाल तीन दावेदारों के बीच माना जा रहा है। बीजेपी से मोरपाल सुमन और कांग्रेस से प्रमोद जैन भाया मुख्य दावेदार हैं, जबकि कांग्रेस के बागी नेता नरेश मीणा ने निर्दलीय उतरकर मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है।

विज्ञापन

अंता सीट के बनने के बाद से यहां अब तक 4 चुनाव हो चुके  हैं। इनमें से दो चुनाव कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया ने जीते हैं। इसलिए अनुभव के आधार पर प्रमोद जैन भाया सबसे कड़े प्रतिद्वंदी हैं। लेकिन मोरपाल सुमन को फ्रेश प्रत्याशी होने का फायदा भी मिल सकता है। उनके साथ कोई पुरानी एंटीइमकंबेंसी नहीं है। नरेश मीणा निर्दलीय हैं लेकिन इनके साथ ही समर्थकों का बड़ा जमवाड़ा देखने को मिल रहा है। मीणा ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक रखी है।
विज्ञापन

5 ने नाम वापस लिए 
नामांकन वापस लेने वालों में अभय दास जांगीड़, सुनीता मीणा, रामपाल मेघवाल, नरोत्तम पारिक और संतोष सुमन शामिल हैं। पूर्व विधायक रामपाल मेघवाल, जो पहले बगावत कर निर्दलीय उतरे थे, ने बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से मुलाकात के बाद नामांकन वापस लेकर मोरपाल सुमन को समर्थन दे दिया। बागियों के हटने से बीजेपी को राहत मिली है। राठौड़ ने कहा कि पार्टी ने सीएम के नेतृत्व में माइक्रो-मैनेजमेंट स्तर पर चुनावी तैयारी कर ली है और हर बूथ पर संगठन की पकड़ मजबूत की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब अंता सीट पर तीन ध्रुवीय मुकाबला बन गया है —

  • कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया, हाड़ौती के अनुभवी नेता

  • बीजेपी के मोरपाल सुमन, संगठन के मजबूत प्रत्याशी

  • निर्दलीय नरेश मीणा, कांग्रेस वोट बैंक में सेंध लगाने वाले युवा नेता

हालांकि नरेश मीणा प्रमुख दावेदार नहीं हैं लेकिन राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि किसी प्रत्याशी की जीत हार में नरेश फैक्टर काम जरूर करेगा। यह किस वर्ग के वोटों में सेंद लगाते हैं इससे चुनाव के नतीजे बहुत हद तक प्रभावित हो सकते हैं।


यह भी पढें- Rajasthan Education System Changes: 'अब एक जैसी यूनिफॉर्म और राष्ट्रगान अनिवार्य', शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed