फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Three fraudsters involved in buying and selling of bank accounts arrested

Jaipur News: बैंक अकाउंट्स की खरीद-फरोख्त करने वाले तीन ठग गिरफ्तार, महाराष्ट्र से लाकर बेचते थे फर्जी खाते

Fri, 26 Sep 2025 12:31 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Fri, 26 Sep 2025 12:31 PM IST
सार

जयपुर के करधनी थाना पुलिस ने बैंक अकाउंट्स की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से कई चेकबुक, पासबुक, डेबिट कार्ड और सिम कार्ड बरामद हुए हैं। पुलिस का मानना है कि इन खातों का उपयोग साइबर ठगी व मनी लॉन्ड्रिंग में हो सकता है।

विज्ञापन
Jaipur News: Three fraudsters involved in buying and selling of bank accounts arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करधनी थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंक अकाउंट्स की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग बाल अपचारी को भी निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11 चेकबुक, 9 पासबुक, 13 डेबिट कार्ड और 8 सिम कार्ड बरामद किए हैं।
विज्ञापन


डीसीपी जयपुर (पश्चिम) हनुमान प्रसाद मीना ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में आशीष नीलकंठ मुंडे (32) निवासी कपिल नगर नागपुर और जयंत शंकर अतकरी (27) निवासी जरिपटका नागपुर, महाराष्ट्र शामिल हैं। इनके अलावा सीकर के एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि ये लोग नागपुर में गरीब लोगों और कॉलेज स्टूडेंट्स को 5 से 7 हजार रुपये का लालच देकर बैंक अकाउंट खुलवाते थे।
विज्ञापन


खाता खुलवाने के बाद आरोपी इन्हें जयपुर लाकर साइबर क्रिमिनल्स को 15 से 25 हजार रुपये तक में बेच देते थे। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपियों द्वारा उपलब्ध कराए गए सभी बैंक खाते हाल ही में खोले गए थे। इससे अंदेशा है कि गिरोह बड़ी संख्या में नए बैंक अकाउंट्स को साइबर ठगों तक पहुँचा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- साइबर सेल ने जयपुर में गिरोह को दबोचा ; ऑनलाइन ठगी कर क्रिप्टो में बदलते थे पैसे


पुलिस का मानना है कि इन खातों का इस्तेमाल देशभर में साइबर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग जैसी गतिविधियों में किया जा सकता है। यही कारण है कि पुलिस अब आरोपियों से गहन पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने कई और बैंक अकाउंट बेचने की बात स्वीकार की है। आने वाले दिनों में इस गिरोह से जुड़े और नाम सामने आने की संभावना है। पुलिस ने संकेत दिए हैं कि इससे साइबर ठगी की कई अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed