फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   This time Rajasthan will get Rs 75 thousand crore from central taxes.

Budget 2024: केंद्रीय करों से इस बार राजस्थान को मिलेंगे 75 हजार करोड़, पर्यटन स्थलों के लिए ब्याज मुक्त ऋण

Thu, 01 Feb 2024 01:22 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 01 Feb 2024 01:22 PM IST
सार

Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में अंतरिम बजट पेश किया। इस बार केंद्रीय करों में हिस्सेदारी के रूप में राजस्थान को 73504 करोड़ रुपए मिलेंगे। बता दें कि पिछले वित्त वर्ष में यह राशि 65556 करोड़ रुपए थी।

विज्ञापन
This time Rajasthan will get Rs 75 thousand crore from central taxes.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : ANI

विस्तार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को संसद में अंतरिम बजट पेश कर दिया। इसमें केंद्रीय करों में हिस्सेदारी के रूप में राजस्थान को 73504 करोड़ रुपए मिलेंगे। पिछले वित्त वर्ष में यह राशि 65556 करोड़ रुपए थी। वहीं राजधानी जयपुर के पर्यटन स्थलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो का असर भी बजट पर नजर आया। वित्त मंत्री ने ऐलान किया है कि पर्यटन स्थलों के विकास के लिए ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन


ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा
इसमें कहा गया है कि राज्यों को आईकॉनिक ट्यूरिस्ट सेंटर डवलप करने और वैश्विक स्तर पर उनकी ब्रॉडिंग एवं मार्केटिंग करने के लिए दीर्घ कालिक ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ जयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर रोड शो किया था। पीएम मोदी ने खुद मैक्रों को इन पर्यटन स्थलों की जानकारी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed