फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   The Prime Minister called upon the Muslim sisters of Rajasthan state to tie

Rajasthan: मुस्लिम महिलाओं को बहन के रूप में स्वीकार करेंगे भाजपा कार्यकर्ता, पीएम के आह्वान पर बंधवाएंगे राखी

Thu, 03 Aug 2023 09:35 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 03 Aug 2023 09:35 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश में सांप्रदायिक सद्भाव को कायम रखने की कड़ी में रक्षाबंधन को एक मिशन की तरह मनाने की तैयारी में जुटी राजस्थान भाजपा इकाई। भाजपा कार्यकर्ता अपने इलाके की मुस्लिम बहनों से बंधवाएंगे राखी।

विज्ञापन
The Prime Minister called upon the Muslim sisters of Rajasthan state to tie
हामिद मेवाती प्रदेश अध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

प्रधानमंत्री मोदी के मुस्लिम बहनों से रखी बंधवाने के आह्वान करते ही राजस्थान की भाजपा इकाई पूरे जोश के साथ रक्षाबंधन को एक मिशन की तरह मनाने की तैयारी में जुट गई है। हालांकि अभी इसका कोई आधिकारिक कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया है। जानकारी के अनुसार भाजपा राजस्थान इकाई रक्षाबंधन के पर्व को बूथ स्तर तक मनाने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


50 हजार से ज्यादा बूथ 
राजस्थान में भाजपा के पास 50 हजार से ज्यादा बूथ अध्यक्ष मौजूद हैं, जिनके ऊपर अपने बूथ की मुस्लिम बहनों से राखी बंधवाने की जिम्मेदारी दी जा सकती है। आमतौर पर एक बूथ में एक हज़ार के आसपास वोट होते हैं, जिसको भी भाजपा ने पन्ना प्रमुख बनाने और अधिक सरलीकरण कर दिया है। एक पन्ना प्रमुख के पास 50 से 100 वोटर की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


राजस्थान की आबादी में 9% मुस्लिम
राजस्थान की आबादी में 9% मुस्लिम हैं, जिसमें से अगर आधी भी महिला हैं तो यह आबादी 4% के आसपास रहती है। यूं तो जन गणना के नये आकड़े उपलब्ध नहीं हैं, इसलिए पुराने आकड़ों के अनुसार मुस्लिम आबादी प्रदेश की 8 से 9 सीटों को ही प्रभावित करती है, इस हिसाब से रक्षाबंधन अभियान में एक पन्ना प्रमुख के इलाके में 2 से 3 ही मुस्लिम बहन होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनोखे प्रयास से नई शुरुआत
रक्षाबंधन के इस अनोखे प्रयास से दोनों समुदाय के बीच एक नई शुरुआत होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री की सोच के अनुसार एक सौहार्द का वातावरण बनने में मददगार साबित होगा, क्योंकि सनातन संस्कृति में दोस्त की बहन को भी अपनी बहन मानते हैं और दोस्त के जीजा को अपना जीजा मानते हैं, इस लिहाज से सभी मुस्लिम बहन के पति भाजपा कार्यकर्ताओं के जीजा हो जाएंगे और उनका भी मान सम्मान इनकी जिम्मेदारी होगी।

जानकारी के अनुसार हर बूथ से रक्षाबंधन की तस्वीर भी प्रदेश स्तर पर मंगाई जा सकती है, जिससे प्रत्येक बूथ और पन्ना प्रमुख स्तर पर एक डाटा भी तैयार होगा कि कितने लोग किस समुदाय के किस क्षेत्र मैं मौजूद हैं और उनकी भाजपा को लेकर क्या राय है। 


महिलाएं राखी के दिन इंतजार करेंगी 
बहरहाल प्रधानमंत्री के आह्वान से एक फर्क़ दिखाई देना शुरू हुआ है। भाजपा कार्यकर्ता अब हर मुस्लिम महिला को बहन के रूप में स्वीकार करने को तैयार है। भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हामिद मेवाती ने इसको एक बेहतरीन पहल बताया है। अमर उजाला से बातचीत में हामिद ने कहा कि मुस्लिम महिला राखी के दिन इंतजार करेंगी कि उनके भाई उनके पास पहुंचे और मिलकर त्योहार मनाए। इतना ही नहीं हामिद ने कहा कि मुस्लिम आदमी भी अपनी हिन्दू बहनों के पास पहुंचकर रक्षाबंधन मनाएंगे और अपनी बहनों को रक्षासूत्र के बदले तोहफा भी देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed