{"_id":"67869d76cddf45f423060533","slug":"thar-riding-miscreants-created-terror-in-jaipur-eight-people-arrested-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: जयपुर में थार सवार बदमाशों ने मचाया आतंक, आठ लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: जयपुर में थार सवार बदमाशों ने मचाया आतंक, आठ लोग गिरफ्तार
Tue, 14 Jan 2025 10:53 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 14 Jan 2025 10:53 PM IST
सार
शिप्रा पथ थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बदमाशों को काबू में लिया। पुलिस की दो गाड़ियों की मदद से इन थार गाड़ियों को रोकने में बड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
बदमाशों ने मचाया आतंक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी जयपुर में सोमवार को दो थार गाड़ियों में सवार युवकों ने सीके बिरला अस्पताल के पीछे खाली मैदान में क्रिकेट खेल रहे युवाओं पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास कर दहशत फैला दी। इस घटना के बाद पुलिस के मौके पर पहुंचने के बावजूद बदमाश उत्पात मचाते रहे।
विज्ञापन
शिप्रा पथ थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बदमाशों को काबू में लिया। पुलिस की दो गाड़ियों की मदद से इन थार गाड़ियों को रोकने में बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पकड़े गए आठ आरोपी धौलपुर, अलवर और भरतपुर के निवासी हैं और फिलहाल जयपुर में रहकर पढ़ाई कर रहे थे।
विज्ञापन
थार गाड़ियां सीज
पुलिस ने दोनों थार गाड़ियों को सीज कर दिया है। गिरफ्तार युवकों के परिजनों को इस घटना की जानकारी दी गई है। पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे के मकसद और युवकों के बैकग्राउंड की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों में भय
घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।