{"_id":"657d1fc5f0c02ece050248f3","slug":"temperatures-above-normal-in-most-divisions-of-rajasthan-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather News: प्रदेश में मौसम सामान्य, ज्यादातर संभागों में तापमान सामान्य से अधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather News: प्रदेश में मौसम सामान्य, ज्यादातर संभागों में तापमान सामान्य से अधिक
Sat, 16 Dec 2023 10:30 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 16 Dec 2023 10:30 AM IST
सार
Rajasthan Weather Today: मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में या तो तापमान सामान्य है। जयपुर की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
ज्यादातर संभागों में तापमान सामान्य से अधिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान का मौसम फिलहाल सामान्य बना हुआ है। मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में या तो तापमान सामान्य है या सामान्य से अधिक रहा। पूर्वी राजस्थान में फतेहपुर और पश्चिमी राजस्थान में संगरिया सबसे ठंडे इलाके रहे।
विज्ञापन
फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तथा संगरिया में 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फिलहाल मौसम शुष्क है और आने वाले कुछ दिनों के लिए तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन भी नहीं बताया जा रहा। फतेहपुर सबसे ठंडा और सबसे गर्म क्षेत्र रहा। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान यहां 27.1 डिग्री रहा और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहा।
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री दर्ज
बता दें कि राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री दर्ज किया गया। सामान्य रूप से धूप खिली हुई है और आद्रता 64 प्रतिशत है।
विज्ञापन