{"_id":"6889fa733094e5f58b0b631c","slug":"stones-pelted-on-family-for-protesting-against-hate-speech-many-injured-police-from-three-police-stations-pr-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: अभद्र भाषा का विरोध करने पर परिवार पर पथराव, कई घायल, तीन थानों की पुलिस मौके पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: अभद्र भाषा का विरोध करने पर परिवार पर पथराव, कई घायल, तीन थानों की पुलिस मौके पर
Wed, 30 Jul 2025 04:27 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Wed, 30 Jul 2025 04:27 PM IST
सार
जयपुर के नाहरगढ़ थाना क्षेत्र की पुरानी बस्ती में बुधवार रात एक परिवार पर उस समय हमला कर दिया गया, जब उन्होंने पड़ोसियों की अभद्र भाषा का विरोध किया। तेजाजी की बगीची इलाके में रहने वाले 85 वर्षीय मधुसूदन शर्मा और उनके परिवार पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला किया गया।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के पुरानी बस्ती इलाके में बुधवार रात एक परिवार पर उस समय जानलेवा हमला कर दिया गया, जब उन्होंने पड़ोसियों की अभद्र भाषा का विरोध किया। तेजाजी की बगीची के पास स्थित उनियारों के रास्ते पर रहने वाले पीड़ित मधुसूदन शर्मा (85) के परिवार पर लाठी-भाटा और पत्थरों से हमला किया गया। हमले में परिवार के कई सदस्य घायल हो गए और घर की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा। घटना की सूचना मिलते ही नाहरगढ़, कोतवाली और समीपवर्ती थानों का पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में लिया।
सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक ने दर्ज करवाई रिपोर्ट
पीड़ित मधुसूदन शर्मा, जो कि सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक हैं, ने नाहरगढ़ थाने में दी गई रिपोर्ट में बताया कि उनके पड़ोसी प्रमोद रामप्रकाश एवं अन्य लोग रोजाना शराब पीकर घर के नीचे बैठते हैं और गाली-गलौच करते हैं। जब परिवार ने देर रात इस पर आपत्ति जताई तो आरोपियों ने घर पर पथराव कर दिया। इस हमले में उनकी अल्टो कार (RJ 26 CA 8053) क्षतिग्रस्त हो गई और घर की दीवार पर लगा एसी भी टूट गया। उन्होंने बताया कि आरोपी लगातार उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें: भीलवाड़ा में तस्कर और पुलिस के बीच भिडंत, गाड़ी के टायर में लगी गोली तब भी भाग निकले
विज्ञापन
BNS की धाराओं में मामला दर्ज
पुलिस ने पीड़ित परिवार का मेडिकल मुआयना करवाने के बाद भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं 3(5), 115(2), 126(2), 125, 324(4), 351(3) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच कोतवाली आरपीएस अधिकारी अनूप सिंह को सौंपी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रही है। इलाके में एहतियात के तौर पर पुलिस की गश्त भी बढ़ा दी गई है।