{"_id":"68c0cefa2cc03d3e0003b26b","slug":"steady-decline-in-crimes-and-cases-registered-through-courts-in-rajasthan-jaipur-news-c-1-1-noi1422-3388115-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: प्रदेश में अपराधों और इस्तगासों के मामलों में गिरावट, फ्री-रजिस्ट्रेशन नीति से हुआ तुरंत निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: प्रदेश में अपराधों और इस्तगासों के मामलों में गिरावट, फ्री-रजिस्ट्रेशन नीति से हुआ तुरंत निस्तारण
Thu, 11 Sep 2025 03:58 PM IST
जयपुर ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 03:58 PM IST
सार
राजस्थान पुलिस की फ्री-रजिस्ट्रेशन नीति के चलते थानों पर ही शिकायत दर्ज कर उनका समय पर निस्तारण किए जाने से इस्तगासों से दर्ज होने वाले मुकदमों की संख्या में कमी आई है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में अपराधों और इस्तगासों से दर्ज होने वाले मुकदमों की संख्या लगातार कम हो रही है। यह गिरावट राज्य पुलिस की फ्री-रजिस्ट्रेशन नीति और पारदर्शी शिकायत निस्तारण प्रणाली का परिणाम मानी जा रही है।
पुलिस मुख्यालय अपराध शाखा से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार सीआरपीसी 156(3) (अब बीएनएसएस की धारा 175(3)) के तहत वर्ष 2023 में 39,634 प्रकरण इस्तगासों से दर्ज हुए थे, जबकि वर्ष 2024 में यह घटकर 37,794 रह गए। वर्ष 2025 में अगस्त तक यह संख्या और घटकर 24,046 रही। इस प्रकार वर्ष 2024 से 2025 के बीच इस्तगासों से दर्ज मामलों में 9.67 प्रतिशत की कमी आई।
केवल इस्तगासों ही नहीं, समग्र अपराधों में भी कमी दर्ज की गई है। अगस्त 2023 तक प्रदेश में कुल 1,63,470 अपराध दर्ज हुए थे। अगस्त 2024 तक यह घटकर 1,52,936 और अगस्त 2025 तक 1,31,671 रह गए। यानी दो वर्षों में अपराधों में 19.45 प्रतिशत तथा एक वर्ष में 13.90 प्रतिशत की गिरावट आई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Kota News: रास्ते चलते आई मौत, फ्लाईओवर के ऊपर पलटा ट्राला, नीचे गिरे कट्टों में दबकर मरे दो युवक
विशेष रूप से अगस्त माह की तुलना करें तो अगस्त 2024 में 16,927 अपराध दर्ज हुए थे, जबकि अगस्त 2025 में यह घटकर 15,470 रह गए। यह कमी 8.61 प्रतिशत की रही, जो इस सुधारात्मक रुझान को और स्पष्ट करती है।
प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन का कहना है कि आने वाले समय में इस व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाकर जनता को अधिक राहत प्रदान की जाएगी। अपराध नियंत्रण और शिकायत निस्तारण की इस दिशा में उठाए गए कदमों ने कानून-व्यवस्था की प्रभावशीलता को नया आयाम दिया है।

राजस्थान पुलिस की फ्री-रजिस्ट्रेशन नीति का उद्देश्य थानों पर ही शिकायत दर्ज कर उनका समय पर निस्तारण करना है। इस पारदर्शी प्रक्रिया से अदालतों पर भार घटा है और आमजन को त्वरित न्याय मिल रहा है। परिणामस्वरूप जनता का पुलिस पर विश्वास और आस्था और अधिक मजबूत हुआ है।