{"_id":"69f57bb154331145c107ae67","slug":"special-unreserved-trains-announced-for-neet-candidates-on-jaipur-alwar-and-churu-jaipur-routes-jaipur-news-c-1-1-noi1422-4233850-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: नीट परीक्षार्थियों के लिए रेलवे की सौगात, 3 मई को जयपुर-अलवर और चूरू मार्ग पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: नीट परीक्षार्थियों के लिए रेलवे की सौगात, 3 मई को जयपुर-अलवर और चूरू मार्ग पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
Sat, 02 May 2026 11:16 AM IST
जयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 11:16 AM IST
सार
नीट परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए उत्तर-पश्चिम रेलवे ने बड़ी पहल करते हुए परीक्षा के दिन विशेष ट्रेनों का संचालन कर छात्रों को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचाने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
उत्तर-पश्चिम रेलवे
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नीट परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर-पश्चिम रेलवे ने विशेष रेल सेवाओं के संचालन की घोषणा की है। ये सेवाएं 3 मई को चूरू-जयपुर और जयपुर-अलवर मार्ग पर संचालित की जाएंगी। इस पहल का उद्देश्य परीक्षार्थियों को उनके परीक्षा केंद्रों तक समय पर और सुगम यात्रा उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 09717 चूरू-जयपुर अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन एकतरफा सेवा के रूप में चलाई जाएगी। यह ट्रेन चूरू से सुबह 06:10 बजे रवाना होकर सीकर स्टेशन पर 8:15 बजे पहुंचेगी और 8:20 बजे प्रस्थान कर 11:00 बजे जयपुर जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन
यह ट्रेन मार्ग में बिसाऊ, रामगढ़ शेखावाटी, फतेहपुर शेखावाटी, लक्ष्मणगढ़ सीकर, सीकर जंक्शन, पलसाना, रींगस, गोविंदगढ़ मलिकपुर, चौमूं सामोद और ढेहर का बालाजी रेलवे स्टेशनों पर ठहराव करेगी। ट्रेन में कुल 12 डिब्बे होंगे, जिनमें 10 साधारण श्रेणी के कोच और 2 गार्ड डिब्बे शामिल हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan: मई में रेलयात्रा करने वाले हैं तो ध्यान दें, तकनीकी काम के चलते कई ट्रेनें रद्द, कुछ के रूट बदले
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09719 जयपुर-अलवर अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन भी एकतरफा सेवा के रूप में संचालित की जाएगी। यह ट्रेन जयपुर जंक्शन से शाम 07:10 बजे रवाना होकर दौसा स्टेशन पर 8:22 बजे पहुंचेगी और 8:24 बजे प्रस्थान कर रात 10:55 बजे अलवर पहुंचेगी।
इस ट्रेन का ठहराव गांधीनगर जयपुर, गैटोर जगतपुरा, खातीपुरा, बस्सी, दौसा, बांदीकुई, बसवा, राजगढ़ और मालाखेड़ा स्टेशनों पर रहेगा। इस ट्रेन में भी 10 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 12 कोच होंगे।
रेलवे प्रशासन का यह कदम विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है, विशेषकर उन क्षेत्रों के परीक्षार्थियों के लिए जहां से सीधी और समयबद्ध यात्रा के विकल्प सीमित होते हैं। इन विशेष ट्रेनों के संचालन से परीक्षा के दिन होने वाली भीड़ और परिवहन संबंधी परेशानियों को काफी हद तक कम किया जा सकेगा।