{"_id":"68edc167f55ab5651c02a3a9","slug":"silver-soars-to-new-highs-jaipur-prices-near-1-90-lakh-kg-may-cross-2-lakh-by-diwali-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांदी की छलांग; 14 दिन में 32 हजार रुपए बढ़ी, दीपावली तक कर सकती है 2 लाख क्रॉस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांदी की छलांग; 14 दिन में 32 हजार रुपए बढ़ी, दीपावली तक कर सकती है 2 लाख क्रॉस
Tue, 14 Oct 2025 10:47 AM IST
सौरभ भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: सौरभ भट्ट
Updated Tue, 14 Oct 2025 10:47 AM IST
सार
जयपुर में चांदी ने रिकॉर्ड तोड़ते हुए 1.85 लाख प्रति किलो का स्तर छुआ, और जल्द ही 1.90 लाख तक पहुंचने की संभावना है। एक महीने में 32 हजार की बढ़त के बाद दिवाली तक चांदी के 2 लाख प्रति किलो पार करने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
सोना-चांदी के दाम
- फोटो : अमर उजाला / एजेंसी
विस्तार
कीमती धातुओं के बाजार में सोना जितनी तेजी से चमक रहा है उतनी ही रफ्तार से चांदी भी छलांग लगा रही है। मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 53 डॉलर के रिकॉर्ड को छू गई है। जयपुर में सोमवार को चांदी 1 लाख 85 हजार के उच्चतम भाव पर बिकी। सराफा कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में चांदी लाइफ टाइम हाई पर है। इसलिए जयपुर में भी भाव खुलते ही इसके 1 लाख 90 हजार तक पहुंचने की पूरी संभावना है। एक अक्टूबर से अब तक जयपुर में चांदी प्रति किलोग्राम 32 हजार रुपए बढ़ चुकी है। कारोबारियों का कहना है कि दीपालवली तक चांदी 2 लाख रुपए के स्तर को भी तोड़ सकती है।
विज्ञापन
वहीं बैंकों की ओर से जारी किए जा रहे सिल्वर ईपीएफ और फिजिकल सिल्वर की कीमतों में भी बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। कारोबारियों का कहना है कि यह डिमांड और सप्लाई के बड़े अंतर की वजह से है। ईपीएफ के मुकाबले फिजिकल सिल्वर करीब 30 हजार रुपए ऑन है।
सराफा कमेटी के मंत्री अश्विनी तिवाड़ी का कहना है कि चांदी की कीमतें नियंत्रण से बाहर हैं। एक अक्टूबर को जयपुर सराफा बाजार में चांदी 1 लाख 48 हजार रुपए के भाव पर बिकी थी, जबकी सोमवार को यह 1 लाख 85 हजार रुपए के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। वहीं एक साल में चांदी की कीमतों की तुलना करें तो यह करीब दोगुनी तेजी से बढ़ी है। पिछले साल अक्टूबर में चांदी 91 हजार रुपए प्रतिकिलो के भाव थी।
विज्ञापन
यह भी पढें- ACB Rajasthan News: घूसखोर डॉक्टर के लॉकर में सोने के बिस्किट, बाजार में कीमत 1 करोड़ रुपए
बुलियन कारोबारी विमलेश गुप्ता का मानना है कि सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का प्रमुख कारण इसमें निवेशक बहुत बड़े स्तर पर खरीददारी कर रहे हैं। यह बाजार सट्टेबाजी में फंस चुका है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय कारण भी इसमें तेजी के लिए जिम्मेदार हैं। रिटेल मार्केट में इसके चलते ग्राहकी में काफी फर्क देखने को मिले रहा है।
जयपुर सराफा ट्रेडर्स कमेटी के अध्यक्ष कैलाश मित्तल का कहना है कि आज जयपुर के बाजार में चांदी 1 लाख 90 हजार के आस-पास खुल सकती है और यही स्थिति रही तो त्योहारी सीजन में यह 2 लाख के भाव को पार कर जाएगी।