फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   SI Recruitment 2021 Paper Leak: Rajasthan High Court grants bail to 16 trainee SIs

SI Recruitment 2021 Paper Leak: राजस्थान हाईकोर्ट ने 16 ट्रेनी एसआई को दी जमानत, मास्टरमाइंड के भाई को भी राहत

Thu, 12 Dec 2024 09:39 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 12 Dec 2024 09:39 PM IST
सार

सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा 2021 के पेपर लीक मामले में हाईकोर्ट ने 16 ट्रेनी एसआई को जमानत दे दी है। इन पर परीक्षा से पहले हैंडलर सुरेश साहू के मोबाइल फोन पर पेपर देखने का आरोप था। हाईकोर्ट ने सुरेश साहू की जमानत याचिका खारिज कर दी।

विज्ञापन
SI Recruitment 2021 Paper Leak: Rajasthan High Court grants bail to 16 trainee SIs
पेपर लीक मामले में हाईकोर्ट का फैसला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती-2021 पेपर लीक मामले में हाईकोर्ट ने गुरुवार को 16 ट्रेनी एसआई को जमानत दे दी। प्रदेश की भजनलाल सरकार ने सत्ता में आने के बाद इस भर्ती परीक्षा को लेकर कई गिरफ्तारियां कीं। दावे किए गए कि बड़े मगरमच्छ भी जल्द पकड़े जाएंगे, लेकिन अब तो छोटी मछलियां भी छूट रही हैं।

विज्ञापन


सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती-2021 पेपर लीक मामले में हाईकोर्ट ने गुरुवार को 16 ट्रेनी एसआई को जमानत दे दी। इन सभी ट्रेनी सब इंस्पेक्टर पर आरोप था कि लिखित परीक्षा से पहले इनके पास पेपर पहुंचा था। इन्होंने हैंडलर सुरेश साहू के मोबाइल फोन पर परीक्षा से करीब डेढ़ घंटे पहले पेपर देखा था। जस्टिस गणेशाराम मीणा की अदालत ने इन सभी को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। 
विज्ञापन

वहीं, इनको पेपर दिखाने वाले हैंडलर सुरेश साहू की जमानत याचिका को खारिज कर दिया। इससे पहले, 22 नवंबर को हाईकोर्ट ने 10 ट्रेनी एसआई को जमानत दी थी।

 अब तक कुल 26 ट्रेनी एसआई को जमानत मिल चुकी है। आरोपियों के वकील वेदांत शर्मा ने बताया- ट्रेनी एसआई विवेक भांबू, श्रवण कुमार विश्नोई, रेणु कुमारी, नरेश कुमार, अजय विश्नोई, नारंगी कुमारी, दिनेश कुमार, सुरेंद्र कुमार बगड़िया, दिनेश विश्नोई, मालाराम, सुभाष विश्नोई, प्रियंका कुमारी, राकेश, मंजू देवी, सुरजीत सिंह यादव और गोपीराम जांगू को जमानत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मास्टरमाइंड यूनिक भांबू के भाई को भी जमानत 
पेपर लीक गैंग के मास्टरमाइंड यूनिक भांबू के छोटे भाई विवेक भांबू को भी जमानत मिल गई। विवेक की गिरफ्तारी के दौरान 22 जुलाई को उसके चूरू स्थित घर पर भी कार्रवाई हुई थी। नगर परिषद की टीम ने चूरू की पूनिया कॉलोनी में दो प्लॉट पर किए गए अवैध निर्माण को गिराया गया था।


50 ट्रेनी एसआई हो चुके गिरफ्तार 
एसआई भर्ती परीक्षा-2021 में पेपर लीक को लेकर बड़े पैमाने पर धांधली सामने आ चुकी है। एसओजी इस धांधली की जांच कर रही है। एसओजी अब तक 50 ट्रेनी एसआई और पेपर लीक गैंग से जुड़े 30 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। अभी भी कई ट्रेनी एसआई एसओजी के रडार पर चल रहे हैं। एसओजी ने इसी साल अप्रैल में पहली बार इस एग्जाम से जुड़े ट्रेनी एसआई की गिरफ्तारी की थी। हालांकि, अब तक 26 ट्रेनी एसआई को जमानत मिल चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed