फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Shivraj Singh Chouhan Slams Congress Bjp Working Committee Meeting Calls Rahul Gandhi a Lying Machine

Rajasthan: BJP कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस पर बिफरे शिवराज, बोले- ये झूठ बोलने की मशीन; राहुल पर भी हमलावर

Sat, 13 Jul 2024 05:34 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 13 Jul 2024 05:34 PM IST
सार

Rajasthan: बीजेपी कार्यसमिति की बैठक शनिवार को जयपुर में संपन्न हुई। इसमें बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता और 8 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन
Shivraj Singh Chouhan Slams Congress Bjp Working Committee Meeting Calls Rahul Gandhi a Lying Machine
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी जयपुर में शनिवार आयोजित बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। चौहान ने कहा कि लोकसभा चुनावों में विदेशी ताकतों की दखल रही। यह सच है कि हमारे विरोधियों में विदेशी ताकतें भी शामिल हैं। जो चाहते हैं कि किसी भी तरह से देश में बीजेपी की सरकार न रहे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजस्थान भी बदल रहा है लेकिन ये बात कांग्रेस को रास नहीं आ रही है अभी 99 की फेर की बात कई मित्रों ने की है मैं उसे दोहराना नहीं चाहता लेकिन राहुल बाबा आपको चिंदी मिल गई तो आप बजाज बन गए। 

विज्ञापन

कांग्रेस झूठ बोलने की मशीन हो गई-शिवराज
केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि कांग्रेस झूठ बोलने की मशीन हो गई है। उन्होंने कहा- राहुल पार्लियामेंट में क्या बोलते हैं हिन्दू हिंसक है! ए... बालक बुद्धि हिन्दुत्व को आप क्या जानों! एकम सद्विप्रा बहुधा वदन्ति हिन्दुत्व है। सत्य एक है विद्वान उसे अलग-अलग तरीके से कहते हैं।  आत्मवत सर्वभूतेषु हिन्दुत्व है। जियो और जीने दो हिन्दुत्व है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अयं निजः परो वेति गणना लघुचेतसाम्!!

उदारचरितानां तु वसुधैव कुटुम्बकम् !! 

शिवराज ने कहा कि यह मेरा है, ये तेरा है ये सोच छोटे दिल वालों की होती है जो विशाल हृदय के होते हैं वो कहते हैं सारी दुनिया ही एक परिवार है। ये हिन्दुत्व है। 

भजनलाल बोले-अब गैंगस्टर राजस्थान में नहीं आएगा 
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आपके बीच में से ही आया हूं। उन्होंने कहा कि विधायक दल की बैठक में जब सीएम के लिए मेरा नाम बोला गया तो एक बार मुझे भी समझ में नहीं आया कि यह क्या हुआ। उन्होंने कहा कि आप सभी कार्यकर्तआों पर संगठन की नजर है। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस में सर्वोच्च सम्मान मिला है। यह भारत के विश्वगुरु बनने की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने पूर्व कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार में यहां गैंगस्टर आते थे, गोली चलाकर चले जाते थे। अब या तो गैंगस्टर राजस्थान में आएगा नहीं और आएगा तो बचकर जाएगा नहीं।

प्रभारी बोले- विदेशी ताकतों के कारण कम सीटें मिलीं
प्रदेश प्रभारी डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे ने लोकसभा चुनावों में राजस्थान के कमजोर प्रदर्शन पर कहा कि  इन चुनाव में विदेशी ताकतों के कारण भी हमें कम सीटें मिली। क्योंकि विदेशों में बैठे कुछ लोग, जिनके हित मोदी सरकार की नीतियों के चलते प्रभावित हो रहे थे। वह चाहते थे कि देश में पुरानी सरकार बने और यही वजह है कि विदेशी ताकतों का भी इन चुनाव परिणाम में असर देखने को मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed