{"_id":"6739d5a81b40862e8d00e6cd","slug":"sdm-slapping-case-meeting-of-all-communities-in-chaksu-regarding-the-arrest-of-naresh-meena-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"SDM slapping case: नरेश मीणा की गिरफ्तारी को लेकर चाकसू में सर्वसमाज की बैठक, सोमवार को कूच का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SDM slapping case: नरेश मीणा की गिरफ्तारी को लेकर चाकसू में सर्वसमाज की बैठक, सोमवार को कूच का एलान
Sun, 17 Nov 2024 05:08 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 17 Nov 2024 05:08 PM IST
सार
समरावता गांव प्रकरण को लेकर रविवार को जयपुर जिले के चाकसू में सर्वसमाज की बैठक बुलाई गई है। बैठक में तय किया गया है कि सोमवार को नरेश मीणा की रिहाई को लेकर ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन
सर्वसमाज की बैठक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के समरावता गांव में हुई हिंसा और नरेश मीणा की गिरफ्तारी के विरोध में रविवार को जयपुर के चाकसू में सर्वसमाज की बैठक बुलाई गई। बैठक में तय किया गया है कि सोमवार को सर्वसमाज के लोग नरेश की रिहाई को गांव में हुई हिंसा की जांच की मांग को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन
इधर देवली उनियारा से 2023 में बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके विजय बैंसला भी समरावता गांव पहुंचे और हिंसा प्रभावित परिवारों से मिले। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मतदान वाली रात को वहां पुलिसकर्मियों ने महिला और बच्चों के साथ भी मारपीट की। इसमें एक छोटे बच्चे के भी चोटें आईं।
विज्ञापन
उपचुनाव के दौरान समरावता गांव में मतदान का बहिष्कार किया गया था। इस दौरान एसडीएम अमित चौधरी ने कुछ ग्राम वासियों को वोट डालने के लिए कहा। इसका विरोध करते हुए नरेश मीणा ने अमित चौधरी को थप्पड़ मार दिया। आरोप लगाया गया कि एसडीएम गांवा वालों को धमकाकर वोट डालने का दबाव बना रहे थे। इस घटना के बाद देर रात पुलिस और नरेश मीणा समर्थकों के बीच देर रात समरावता में जोरदार झड़प हुई। हिंसा में 100 से ज्यादा कार, बाइक, जीपों में आग लगा दी गई। गुरुवार को नरेश ने गांव पहुंचकर अपनी गिरफ्तारी दे दी। पुलिस ने नरेश पर 10 गंभीर धाराओं में केस दर्ज किए। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जानकारी के मुताबिक शनिवार रात को नरेश का मेडिकल करवाया गया।
विज्ञापन