फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Sawai Jaipur Awards 2026: An awards ceremony graced the City Palace; Kailash Kher sang lines from Teri Deewani

सवाई जयपुर अवॉर्ड्स-2026: सिटी पैलेस में सजा सम्मान समारोह, कैलाश खेर ने सुनाईं ‘तेरी दीवानी’ की पंक्तियां

Fri, 23 Oct 2026 11:17 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 23 Oct 2026 11:17 AM IST
सार

जयपुर के सिटी पैलेस में ब्रिगेडियर सवाई भवानी सिंह की जयंती पर सवाई जयपुर अवॉर्ड्स-2026 समारोह आयोजित हुआ। इसमें गायक कैलाश खेर, लेखक अमीश त्रिपाठी समेत विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों को 25 श्रेणियों में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
Sawai Jaipur Awards 2026: An awards ceremony graced the City Palace; Kailash Kher sang lines from Teri Deewani
सवाई जयपुर अवॉर्ड्स-2026 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्रिगेडियर सवाई भवानी सिंह, एमवीसी की जयंती के अवसर पर सिटी पैलेस में ‘सवाई जयपुर अवॉर्ड्स-2026’ समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को 25 श्रेणियों में सम्मानित किया गया। पुरस्कारों के नाम जयपुर के इतिहास और राजपरिवार की विभूतियों के नाम पर रखे गए हैं। कार्यक्रम में जयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य सवाई पद्मनाभ सिंह, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और गौरवी कुमारी मौजूद रहीं। समारोह में गायक कैलाश खेर और लेखक अमीश त्रिपाठी समेत कई प्रमुख हस्तियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

विज्ञापन

समाज सेवा, सुरक्षा और विज्ञान के क्षेत्र में सम्मान
समाज सेवा के क्षेत्र में विमुक्ति संस्था को राजा दूल्हा राय अवॉर्ड और संस्कृति के क्षेत्र में टाटा ट्रस्ट्स को राजा काकिल देव अवॉर्ड प्रदान किया गया। चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए डॉ. मोहनीश ग्रोवर को राजा पजवन देव अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। पारंपरिक शिल्प के क्षेत्र में प्रोफेसर भवानी शंकर शर्मा को राजा भगवंत दास अवॉर्ड मिला। बहादुरी के लिए राइफलमैन गोविंद सिंह को राजा मान सिंह प्रथम अवॉर्ड और सशस्त्र बलों में विशिष्ट सेवा के लिए कर्नल विक्रमजीत सिंह कहलों को मिर्जा राजा जय सिंह प्रथम अवॉर्ड प्रदान किया गया।

विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण के लिए धीरेंद्र के गोधा को मिर्जा राजा राम सिंह प्रथम अवॉर्ड और पर्यटन के क्षेत्र में योगदान के लिए राजीव कोहली को महाराजा विशन सिंह अवॉर्ड दिया गया। विज्ञान के क्षेत्र में डॉ. गोबिंद सागर भारद्वाज को महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय अवॉर्ड मिला। पत्रकारिता के लिए किरण राजपुरोहित को महाराजा सवाई ईश्वरी सिंह अवॉर्ड और समाज सेवा के लिए रोहित कुमार सिंह को महाराजा सवाई माधो सिंह प्रथम अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: र्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में दो और आरोपी हिरासत में, अब तक 15 गिरफ्तार; पूछताछ जारी

कला, साहित्य और खेल जगत की प्रतिभाओं को सराहा
साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए लेखक अमीश त्रिपाठी को महाराजा सवाई प्रताप सिंह अवॉर्ड प्रदान किया गया। कला एवं चित्रकला के लिए अनुपम हल्दर को महाराजा सवाई जगत सिंह अवॉर्ड, फोटोग्राफी के लिए समर सिंह जोधा को महाराजा सवाई राम सिंह द्वितीय अवॉर्ड और थिएटर, फिल्म एवं टेलीविजन के क्षेत्र में कैलाश खेर को महाराजा सवाई माधो सिंह द्वितीय अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। परफॉर्मिंग आर्ट्स के लिए चुग्गे खान को महारानी किशोर कंवर अवॉर्ड मिला।

खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए महावीर प्रसाद सैनी को महाराजा सवाई मान सिंह द्वितीय अवॉर्ड और महिलाओं की उपलब्धियों के लिए मेजर डॉ. मीरा सिंह को राजमाता गायत्री देवी अवॉर्ड प्रदान किया गया। म्यूजियम ट्रस्ट की सेवाओं के लिए मानसिंह राजावत को महारानी मरूधर कंवर अवॉर्ड मिला।

उद्योग के क्षेत्र में माधव सिंघानिया को महाराजा सवाई भवानी सिंह अवॉर्ड और राजपरिवार के प्रति अनुशासित सेवा के लिए सुरेंद्र सिंह शेखावत को राजमाता पद्मिनी देवी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेतृत्व क्षमता के लिए रितु सिंह को राजकुमारी दीया कुमारी अवॉर्ड, विरासत संरक्षण के लिए राधा गोयनका को सवाई पद्मनाभ सिंह अवॉर्ड और नवाचार के लिए कमला पोद्दार को राजकुमारी गौरवी कुमारी अवॉर्ड प्रदान किया गया। विशिष्ट उपलब्धि के लिए विश्वजीत को लक्ष्यराज प्रकाश ऑफ सिरमौर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

कैलाश खेर ने साझा कीं सिटी पैलेस से जुड़ी यादें
सम्मान प्राप्त करने के बाद गायक कैलाश खेर ने अपने प्रसिद्ध गीत ‘तेरी दीवानी’ की दो पंक्तियां प्रस्तुत कीं। उन्होंने कहा कि सिटी पैलेस में सम्मान प्राप्त करना उन्हें अपने घर जैसा अनुभव देता है। उन्होंने बताया कि उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने उनसे संगीत सीखा था। उनके प्रसिद्ध गीत ‘सैयां’ की शूटिंग भी सिटी पैलेस के इसी स्थान पर हुई थी। इस अवसर पर पद्मिनी देवी ने बताया कि शुरुआती दिनों में कैलाश खेर के गायन से प्रभावित होकर उन्होंने दीया कुमारी को संगीत सिखाने की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed