फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Satta Ka Sangram Discussion On Election Preparations Held With Political Parties In Jaipur

Satta Ka Sangram: कांग्रेस ने कहा- बीजेपी धर्म के नाम पर राजनीति कर रही, भाजपा नेता बोले- सनातन गौरव की बात है

Fri, 29 Mar 2024 06:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 29 Mar 2024 06:55 PM IST
सार

अलवर और टोंक से होते हुए अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' शुक्रवार को राजधानी जयपुर में पहुंचा। सुबह चाय पर चर्चा के बाद राजस्थान यूनिवर्सिटी पहुंची हमारी टीम ने युवाओं से चुनावों को लेकर उनके मुद्दे जाना। अब टीम राजनेताओं से चुनावी मुद्दों पर चर्चा की।

विज्ञापन
Satta Ka Sangram Discussion On Election Preparations Held With Political Parties In Jaipur
नेताओं से चर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' 29 मार्च को राजस्थान के जयपुर में पहुंच चुका है। यहां का हालचाल लेकर हम आप तक लोकसभा क्षेत्र की असल तस्वीर सामने रखेंगे। यहां के मतदाताओं की उम्मीदें क्या हैं और प्रत्याशी किन मुद्दों को लेकर वोटरों के बीच जा रहे हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


कांग्रेस नेता गजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा, जयपुर लोकसभा सीट का मुद्दा अब दबा दिया गया है। यहां अब नया मुद्दा शुरू हो गया है, जो धर्म के नाम पर है, जिसका सहारा लेकर बीजेपी यहां राजनीति कर रही है। मंहगाई, बेरोजगारी का मुद्दा गौड़ हो गया है। कांग्रेस सभी मुद्दों को उठा रही है, लेकिन हिंदू और सनातन धर्म को इतना ऊंचा उठा दिया गया है कि सारे मुद्दे दब गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीजेपी महिला नेता पूजा कपिल मिश्रा ने कहा, आज विकास को लेकर मोदी जी कार्य कर रहे हैं। सनातन धर्म गौरव की बात है, जिस तरह आज भारत विश्व शक्ति बनकर खड़ा है, उससे भारत विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा। यह मोदी जी के गारंटी की गंगा है, यहां बीजेपी 25 की 25 सीटें जीतेगी।

कांग्रेस नेता सीएल यादव ने कहा, राजस्थान में बीजेपी ढाई का अंक भी नहीं छू पाएगी। मोदी जी छोला उठाकर भागने वाले हैं। विकास के नाम पर यहां कुछ नहीं हुआ, ये लोग झुठ बोलते हैं और जुमले बोलते हैं। सिर्फ फोटो खिंचवाना मोदी जी की गारंटी है। कांग्रेस ने युवाओं को बेरोजगार नहीं किया। हमने युवाओं को रोजगार दिया है। कांग्रेस झूठ नहीं बोलती, यही फर्क है बीजेपी और कांग्रेस में।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed