फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Satta Ka Sangram: Amar Ujala's election chariot 'Satta Ka Sangram' will reach the capital Jaipur tomorrow.

Satta Ka Sangram: कल जयपुर में होगा 'सत्ता का संग्राम', यहां लोगों से जानेंगे मुद्दे और नेताओं से होंगे सवाल

Thu, 28 Mar 2024 07:39 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 28 Mar 2024 07:39 PM IST
सार

Satta Ka Sangram: अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम कल शुक्रवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर पहुंचेगा। यहां सुबह चाय पर चर्चा होगी। इसके बाद दोपहर में युवाओं के मुद्दे जाने जाएंगे। वहीं, शाम को राजनीतिक दलों के नेता मतदाताओं के सवालों के जवाब देंगे।

विज्ञापन
Satta Ka Sangram: Amar Ujala's election chariot 'Satta Ka Sangram' will reach the capital Jaipur tomorrow.
राजस्थान लोकसभा चुनाव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

Satta Ka Sangram: अमर उजाला के चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' की शुरुआत 27 मार्च को राजस्थान के अलवर से हुई। शुक्रवार (29 मार्च) को राजधानी जयपुर लोकसभा क्षेत्र में सत्ता का संग्राम होगा। यहां हम आप तक लोकसभा क्षेत्र की असल तस्वीर सामने रखेंगे। यहां के मतदाताओं की उम्मीदें क्या हैं और प्रत्याशी किन मुद्दों को लेकर वोटरों के बीच जा रहे हैं। 

विज्ञापन


हर दिन जानेंगे नई लोकसभा सीट का मिजाज
चुनावी यात्रा के दौरान अमर उजाला का यह चुनावी रथ हर रोज नई लोकसभा सीट पर जाएगा। इस दौरान उस लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से चाय पर चर्चा होगी। अनौपचारिक बातचीत में जनता के मुद्दों, उनकी समस्याओं पर चर्चा होगी। हम युवाओं के बीच जाएंगे, जहां उनकी समस्याओं और उम्मीदों पर चर्चा करेंगे। नए भारत के नए मतदाताओं की सपनों की उड़ान को पंख कैसे लगेंगे, इस पर भी चर्चा करेंगे। 
विज्ञापन


शुक्रवार को कब और कहां होंगे कार्यक्रम
सुबह 8 बजे :
चाय पर चर्चा
स्थान : साहू चाय वाला, हवामहल 

सुबह 10 बजे : युवाओं से बात
स्थान : राजस्थान, विश्वविधालय, जयपुर 

शाम 6 बजे : राजनीतिक दलों से चर्चा
स्थान : विधायक आवास, विधानसभा, जयपुर

इस विशेष कवरेज को आप यहां देख सकेंगे
amarujala.com, अमर उजाला के यूट्यूब चैनल और फेसबुक चैनल पर आप 'सत्ता का संग्राम' से जुड़े कार्यक्रम लाइव देख सकेंगे। 'सता का संग्राम' से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में भी पढ़ सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed