Rajasthan: विवादित बयानों के खिलाफ सर्व किन्नर समाज का विरोध, यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानिए क्या मांग की गई?
सर्व किन्नर समाज ने जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विवादित और भड़काऊ बयानों पर कड़ी आपत्ति जताई। समाज ने स्पष्ट किया कि ऐसे बयानों और गतिविधियों से उसका कोई संबंध नहीं है और छवि खराब करने के प्रयासों की निंदा की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सर्व किन्नर समाज की ओर से बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें हाल ही में शिव शंकर सैनी उर्फ़ तनिषा द्वारा दिए गए कथित विवादित और भड़काऊ बयानों पर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया।
प्रेस वार्ता में समाज के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि शिव शंकर सैनी उर्फ़ तनिषा, हिमांगी सखी तथा कुछ असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से हिंदू-मुस्लिम समुदाय को लेकर आपत्तिजनक और भड़काऊ बयानबाज़ी कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से समाज में वैमनस्य फैलने की आशंका है और सर्व किन्नर समाज की छवि को भी नुकसान पहुंच रहा है।
'बयान से सर्व किन्नर समाज का कोई संबंध नहीं'
सर्व किन्नर समाज ने स्पष्ट किया कि “किन्नर जिहाद” जैसे शब्दों का प्रयोग कर पूरे समाज को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसकी समाज कड़ी निंदा करता है। समाज ने दो टूक कहा कि इस प्रकार की किसी भी गतिविधि या बयान से सर्व किन्नर समाज का कोई संबंध नहीं है।
ये भी पढ़ें- Rajasthan Assembly: मनरेगा पर आर-पार की लड़ाई, गैंती-फावड़े लेकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेसी MLA; क्या होगा असर?
उचित कार्रवाई की मांग की
प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी कहा गया कि शिव शंकर सैनी उर्फ़ तनिषा द्वारा मार्च 2023 में लिंग परिवर्तन कराए जाने की जानकारी समाज के समक्ष रखी गई है। इस संबंध में दस्तावेज़, प्रमाण पत्र, एफिडेविट और वीडियो साक्ष्य होने का दावा भी किया गया।
सर्व किन्नर समाज ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है, ताकि समाज की गरिमा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखा जा सके।