{"_id":"678a8c76055b51cea10f4a02","slug":"rpsc-rajasthan-state-and-subordinate-services-examination-2023-last-chance-to-fill-online-application-priority-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"RPSC: राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2023, ऑनलाइन आवेदन पत्र और प्राथमिकता क्रम भरने का आखिरी मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RPSC: राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2023, ऑनलाइन आवेदन पत्र और प्राथमिकता क्रम भरने का आखिरी मौका
Fri, 17 Jan 2025 10:29 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 17 Jan 2025 10:29 PM IST
सार
राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं (संयुक्त प्रतियोगी) परीक्षा 2023 के लिए सूचना जारी हुई है। ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र एवं सेवा प्राथमिकता क्रम भरने का अंतिम अवसर जारी हुआ है।
विज्ञापन
राजस्थान लोक सेवा आयोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं (संयुक्त प्रतियोगी) परीक्षा 2023 के अन्तर्गत दिनांक दो जनवरी 2025 को घोषित मुख्य परीक्षा परिणाम में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र और सेवा प्राथमिकता क्रम दिनांक 11 जनवरी 2025 से 17 जनवरी 2025 तक भरवाए जा रहे हैं, जिन अभ्यर्थियों ने इस अवधि में ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र नहीं भरा है, उन्हें प्रेस नोट दिनांक नौ जनवरी 2025 के क्रम में ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र एवं सेवा प्राथमिकता क्रम भरने हेतु अंतिम अवसर दिनांक 18 जनवरी 2025 से 21 जनवरी 2025 तक प्रदान किया गया है।
विज्ञापन
उक्तानुसार अभ्यर्थी ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र एवं सेवा प्राथमिकता क्रम समयान्तर्गत भरना सुनिश्चित करें। ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र एवं सेवा प्राथमिकता क्रम भरने का अन्य कोई अवसर देय नहीं होगा। उक्त संबंध में शेष शर्तें प्रेस नोट दिनांक नौ जनवरी 2025 के अनुसार ही रहेगी। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन