RJ LS Polls: वोटिंग से पहले भाजपा को बड़ी राहत, बाड़मेर में बेनीवाल की पार्टी का जिला संयोजक आया साथ
राजस्थान की सियासत में दूसरे चरण के मतदान से पहले उलटफेर हुआ है। खींवसर विधायक व नागौर से कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी रहे हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने बाड़मेर-जैसलमेर सीट पर बीजेपी को समर्थन दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी कैलाश चौधरी को अपना समर्थन दिया है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी बाड़मेर के जिला संयोजक गजेंद्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में रालोपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बाड़मेर में बीजेपी प्रत्याशी कैलाश चौधरी को समर्थन का संकल्प लिया।
जिला संयोजक गजेंद्र सिंह चौधरी ने बताया, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल के निर्देशानुसार हमारी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी को तोड़ने वाली कांग्रेस को सबक सिखाने के लिए हम भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कैलाश चौधरी का साथ देंगे। जिले के कांग्रेस नेताओं ने षड्यंत्र के तहत हमारी पार्टी को तोड़ने का काम किया है, जिसमें हमारी पार्टी के मुखिया और कार्यकर्ताओं को भरोसे में नहीं लिया गया। इससे हमारे नेता हनुमान बेनीवाल और हमारी पार्टी से जुड़े हुए कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं।
आज बाड़मेर-जैसलमेर-बालोतरा लोकसभा क्षेत्र के रालोपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित में भाजपा को समर्थन दिया। मैं समस्त RLP कार्यकर्ताओं व RLP सुप्रीमो श्री हनुमान जी बेनिवाल का धन्यवाद देता हूँ। pic.twitter.com/brPEbYTrnG
विज्ञापन विज्ञापन— Kailash Choudhary (मोदी का परिवार) (@KailashBaytu) April 25, 2024
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के जिला इकाई द्वारा समर्थन देने पर भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी ने सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल और पार्टी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। कैलाश चौधरी ने कहा कि आप सबने मेरे ऊपर भरोसा करते हुए समर्थन दिया। इसके लिए सभी का आभार व्यक्त करता हूं। हम सब मिलकर आगे किसानों और जवानों की लड़ाई लड़ेंगे तथा आमजन के लिए मिलकर विकास कार्य करवाएंगे। हालांकि, बाड़मेर-जैसलमेर सीट पर समर्थन को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के मुखिया हनुमान बेनीवाल का कोई बयान सामने नहीं आया है।