RJ Lok Sabha Chunav Live: सीएम योगी बोले- हम राम राम सा ही नहीं, आतंकवादियों का राम नाम सत्य भी करते हैं
{"_id":"66122556b95f0fdc0b0dd5c5","slug":"rj-lok-sabha-election-2024-live-cm-yogi-adityanath-meeting-in-bharatpur-and-rajnath-in-bikaner-today-2024-04-07","type":"live","status":"publish","title_hn":"RJ Lok Sabha Chunav Live: सीएम योगी बोले- हम राम राम सा ही नहीं, आतंकवादियों का राम नाम सत्य भी करते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sun, 07 Apr 2024 05:12 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 07 Apr 2024 05:12 PM IST
खास बातें
Rajasthan Lok Sabha Chunav 2024 Live News in Hindi: नमस्कार! राजस्थान लोकसभा चुनाव के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भाजपा-कांग्रेस समेत अन्य राजनीतिक पार्टियों के नेता प्रदेश में लगातार दौरे कर रहे हैं। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह प्रदेश के दौरे पर हैं।
विज्ञापन
सीएम योगी मंच से बोलते हुए। (फाइल फोटो)
- फोटो : X
लाइव अपडेट
04:50 PM, 07-Apr-2024
आज जहां भी मोदी जी जाते हैं,तो 140 करोड़ देशवासियों का होता है सम्मन
दौस के बाद सीकर पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आपने 2014 के पहले के भारत को देखा है और इसके बाद के भारत को भी देखा है। सीकर शिक्षा की भूमि है, सालासर जी की भूमि है, खाटू श्याम की पावन धरती है और मानाबाबा की पावन धरा है। देश के लिए लड़ते थे। ऐसी पवित्र धरती पर कम्युनिस्टों का क्या काम है। राजस्थान जैसी भक्ति और शक्ति की भूमि पर इनका क्या काम है। आज मोदी जी बाहर कहीं भी जाते हैं पूरा देश झूम उठता है। ये सम्मान केवल मोदी जी का नहीं है, 140 करोड़ भारत वासियों का है। आज देश की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। कोई देश भारत की सीमा पर आज नहीं घुस सकता। अगर घुसने का साहस करेगा तो उसको मालूम है कि लेने के देने पड़ जाएंगे।

01:08 PM, 07-Apr-2024
कांग्रेस के समय न नियत थी और न नेता
योगी ने कहा कि ये नया भारत है, दुनिया में हमारे देश का सम्मान बढ़ा है। सीमाएं सुरक्षित हैं, नक्सलवाद और आतंकवाद समाप्त हुआ है। पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह ने कश्मीर से धारा 370 हटाई, इससे पत्थरबाजी और आतंकवाद समाप्त हुआ है। पाकिस्तान में आतंकी मारे जा रहे हैं और कांग्रेस अपनी सरकार के समय आतंकवादियों को बिरयानी खिलाती थी। आतंकी हर नागरिग के लिए खतरा हैं, कांग्रेस इन्हें बिरयानी खिलाती थी और गरीबों को भूखे मारती थी। कांग्रेस के समय न नियत थी और न नेता थे।

12:55 PM, 07-Apr-2024
मुगल सेना ने महाराजा सूरजमल के सामने नाक रगड़ी
भारत माता के नारे और वंदे मातरम के नारे के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि हम लोग कितनी समृद्ध विरासत के उत्तराधिकारी है, महाराज सूरजमल ने औरंगजेब के छक्के छुड़ाते हुए उसके लालकिले में भूसा भरवाने का काम किया था। मुगल सेना उनके सामने नाक रगड़ने को मजबूर हो गई थी। उन्होंने कहा कि एक समृद्ध विरासत और आज आजाद भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिया है। चौधरी साहब द्वारा किसानों और गरीबों के लिए किए गए काम का हमने आभार जताया है।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत की एक पहचान बन रही है, हाल ही में ब्रिटेन के एक अखबार ने दावा कि पाकिस्तान में 20 आतंकी मारे गए हैं, उन्होंने कहा कि हो सकता है कि इन्हें भारत ने मारा हो। लेकिन, एयर स्ट्राइक के भय से वह (पाक) भारत के खिलाफ कुछ भी नहीं बोल पा रहे हैं। योगी ने कहा कि यह नया भारत है, अपने नागरिकों को सुरक्षा देना और सीमा की सुरक्षा करना भी जनता है। अगर, कोई सीमा की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश करता है तो राजस्थान में राम राम सा ही नहीं करते, आतंकवादियों और अपराधियों का राम राम सत्य करने का काम भी करते हैं।

12:26 PM, 07-Apr-2024
कुछ देर में सभा करेंगे सीएम योगी
भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप कोली के समर्थन में जनसभा करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भरतपुर पहुंच गए हैं। सीएम योगी भाजपा के स्टार प्रचारक हैं। कुछ देर में वे सभा को संबोधित करेंगे और कांग्रेस पर हमला बोलेंगे।

10:32 AM, 07-Apr-2024
मुख्यमंत्री शर्मा भी बीकानेर में रहेंगे
भारतीय जनता पार्टी के उमीदवार अर्जुनराम मेघवाल के पक्ष में प्रचार करने के लिए पंचायत समिति मुख्यालय पांचू में आयोजित विशाल किसान सम्मेलन में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। नोखा से पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने बताया है कि मुख्यमंत्री दोपहर 2.30 बजे मुकाम मंदिर में दर्शन करेंगे और 3.00 बजे पांचू पहुचेंगे। किसान सम्मेलन में हजारों की संख्या में आमजन और पार्टी के कार्यकर्ता जुटेंगे।

10:28 AM, 07-Apr-2024
पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में करेंगे सभा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज बीकानेर के दौरे पर रहेंगे। वे कोलायत में भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल के पक्ष में जनसभा करेंगे। कद्दावर नेता राजनाथ ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी बीकानेर के कोलायत में जनसभा की थी। लेकिन, उस चुनाव से इस बार स्थितियां भिन्न हैं। पिछले चुनाव में देवी सिंह भाटी भाजपा से नाराज थे। पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे चुके थे। लेकिन, इस बार वे पार्टी में शामिल हुए हैं और उनके पोते अंशुमान सिंह कोलायत से विधायक बन चुके हैं। अर्जुनराम और देवीसिंह भाटी के बीच संबंधों की खटास भी कम हुई है। वहीं, प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल संसदीय क्षेत्र में खुद लगातार दौरे कर रहे हैं।

10:13 AM, 07-Apr-2024
RJ Lok Sabha Chunav Live: सीएम योगी बोले- हम राम राम सा ही नहीं, आतंकवादियों का राम नाम सत्य भी करते हैं
Rajasthan Lok Sabha Chunav 2024 Live News in Hindi: लोकसभा चुनाव को लेकर राजस्थान में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। इससे पहले मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए राजनीतिक पार्टियों के नेता प्रदेश में लगातार चुनावी सभाएं और रैलियां कर रहे हैं। चुनावी अभियान को और धार देने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज भरतपुर आ रहे हैं। वे भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप कोली के समर्थन में जनसभा करेंगे। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज बीकानेर के दौरे पर रहेंगे, वे भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल के समर्थन में कोलायत में जनसभा करेंगे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन