फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   RJ Lok Sabha Chunav 152 candidates are in fray in 13 Lok Sabha constituencies of second phase

RJ LS Chunav: दूसरे चरण के 13 लोकसभा क्षेत्रों में 152 प्रत्याशी चुनाव मैदान में, 31 ने नामांकन वापस लिए

Mon, 08 Apr 2024 10:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 08 Apr 2024 10:32 PM IST
सार

राजस्थान लोकसभा चुनाव में दूसरे चरण के 13 लोकसभा क्षेत्रों में 152 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं, सोमवार को 31 अभ्यर्थियों ने नामांकन वापस ले लिया है।

विज्ञापन
RJ Lok Sabha Chunav 152 candidates are in fray in 13 Lok Sabha constituencies of second phase
राजस्थान लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा आम चुनाव-2024 के दूसरे चरण के 13 लोकसभा क्षेत्रों में नाम वापसी की अवधि समाप्त हो जाने के बाद अब 152 प्रत्याशी मुकाबले में रह गए हैं। सोमवार को नामांकन वापसी के अंतिम दिन 10 लोकसभा क्षेत्रों के कुल 31 अभ्यर्थियों ने अपने नामांकन पत्र वापस लिए हैं। इन 13 क्षेत्रों में पांच अप्रैल शुक्रवार तक 191 अभ्यर्थियों ने नामांकन किए थे, जिसमें से आठ अभ्यर्थियों ने शनिवार को ही नाम वापस ले लिए थे। 

विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि सोमवार को जालोर लोकसभा क्षेत्र से सर्वाधिक 10 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिए। इसके अतिरिक्त, बाड़मेर से छह, अजमेर, पाली और कोटा लोकसभा क्षेत्रों से तीन-तीन, भीलवाड़ा से दो तथा टोंक-सवाई माधोपुर, जोधपुर, चित्तौड़गढ़ और राजसमन्द लोकसभा क्षेत्रों से एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन पत्र वापस लिए।
विज्ञापन


गुप्ता ने बताया कि प्रथम चरण के 12 लोकसभा क्षेत्रों में 114 प्रत्याशी चुनाव में भागीदारी कर रहे हैं।इस प्रकार, राजस्थान के सभी 25 लोकसभा क्षेत्रों में कुल 266 प्रत्याशी मुकाबले में हैं। प्रथम चरण के लिए मतदान 19 अप्रैल और दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल को होगा। मतगणना चार जून को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे चरण के 13 लोकसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों की संख्या

  • टोंक-सवाई माधोपुर: 11  
  • अजमेर:     14 
  • पाली:         13 
  • जोधपुर:     15 
  • बाड़मेर:     11 
  • जालोर:     12 
  • उदयपुर:     8 
  • बांसवाड़ा:     8 
  • चित्तौड़गढ़:     18 
  • राजसमन्द:     10 
  • भीलवाड़ा:     10 
  • कोटा:         15 
  • झालावाड़-बारां:    7 


मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि दूसरे चरण में चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र से सर्वाधिक 18 प्रत्याशी और झालावाड़-बारां लोकसभा क्षेत्र से सबसे कम 7 प्रत्याशी चुनाव में हैं। अभ्यर्थियों के शपथ-पत्र एवं अन्य जानकारियां भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://affidavit.eci.gov.in अथवा वोटर हेल्पलाइन या केवाईसी एप पर भी देखी जा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed