फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   RJ Lok Sabha: Average assets of 113 candidates contesting in first phase are in crores, ADR released report

RJ Lok Sabha: पहले चरण में चुनाव लड़ रहे 113 प्रत्याशियों की औसत संपत्ति करोड़ों में, ADR ने जारी की रिपोर्ट

Wed, 10 Apr 2024 05:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 10 Apr 2024 05:21 PM IST
सार

Lok Sabha Polls 2024: लोकसभा चुनावों को लेकर राजस्थान में पहले चरण में होने जा रहे 12 सीटों के चुनाव के लिए 114 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने इनके घोषणा पत्रों के आधार पर इन पर दर्ज आपराधिक मुकदमों और संपत्ति के ब्योरे की रिपोर्ट जारी कर दी है।
 

विज्ञापन
RJ Lok Sabha: Average assets of 113 candidates contesting in first phase are in crores, ADR released report
राजस्थान लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में पहले चरण के लिए 12 सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होना है। इन सीटों के लिए नामाकंन के साथ-साथ नाम वापसी की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। प्रत्याशियों के द्वारा जमा किए गए शपथ पत्रों के आधार पर एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने एक रिपोर्ट जारी की है। उम्मीदवारों के शपथ पत्र में उनकी संपत्ति, शिक्षा, क्राइम हिस्ट्री के साथ-साथ अन्य सभी बातों का जिक्र किया गया है।  

विज्ञापन


विज्ञापन


राजस्थान में पहले चरण में 12 लोकसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। इन 12 सीटों के लिए पहले चरण में कुल 114 उम्मीदवार मैदान में हैं। एडीआर ने इनमें से 113 उम्मीदवारों के शपथ पत्र का विश्लेषण किया है। एडीआर ने उम्मीदवारों की संपत्ति, शिक्षा, उम्र और आपराधिक मुकदमों का विश्लेषण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
10 प्रतिशत उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले, सात पर गंभीर
ADR की रिपोर्ट के मुताबिक, 113 में से 11 उम्मीदवारों पर आपराधिक मुकदमे हैं। इनमें से सात पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। भाजपा के 12 में से सिर्फ एक उम्मीदवार पर आपराधिक मुकदमा दर्ज है। वहीं, कांग्रेस के दस में से तीन उम्मीदवारों पर आपराधिक मामला दर्ज है। कांग्रेस और आरएलपी के एक-एक उम्मीदवार पर गंभीर मामला दर्ज है। जयपुर ग्रामीण से कांग्रेस उम्मीदवार अनिल चोपड़ा पर आठ मामले दर्ज हैं। 
 
ज्योति मिर्धा के पास सबसे अधिक 102 करोड़ की संपत्ति
113 उम्मीदवारों में 37 उम्मीदवार करोड़पति हैं। उम्मीदवारों की औसत संपत्ति दो करोड़ 81 लाख है। भाजपा के 12 में से आठ उम्मीदवार और कांग्रेस के 10 में से आठ उम्मीदवार करोड़पति हैं। नागौर से भाजपा उम्मीदवार ज्योति मिर्धा प्रदेश में सबसे अधिक संपत्ति वाली उम्मीदवार हैं। उनके पास 102 करोड़ रुपये की संपत्ति है। उनके खिलाफ चुनाव मैदान में डटे आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल सिर्फ 81 लाख के मालिक हैं। 


कांग्रेस के उम्मीदवारों में सबसे अधिक संपत्ति बृजेंद्र ओला के पास है। उनकी कुल संपत्ति 16 करोड़ है। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवारों में सबसे कम संपत्ति संजना जाटव की है। उनकी चल और अचल संपत्ति 23 लाख रुपये है। भाजपा उम्मीदवारों में सबसे कम संपत्ति इंदू देवी जाटव के पास है। उनकी कुल संपत्ति 28 लाख रुपये की है।

भाजपा के उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 14 करोड़ है। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवारों की औसत संपत्ति सात करोड़ रुपये है। वहीं, बसपा उम्मीदवारों की औसत संपत्ति एक करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed