फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   RCA Election Row Escalates as Govind Singh Dotasra Alleges Electoral Impropriety, Arun Chaturvedi

आरसीए चुनाव पर घमासान: गोविंद डोटासरा के आरोपों पर अरुण चतुर्वेदी का पलटवार, बोले- पहले इतिहास पढ़ लेना चाहि

Wed, 30 Sep 2026 08:12 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Wed, 30 Sep 2026 08:12 PM IST
सार

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और भाजपा नेता अरुण चतुर्वेदी के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। डोटासरा ने चुनाव प्रक्रिया और मतदान को प्रभावित करने के आरोप लगाए

विज्ञापन
RCA Election Row Escalates as Govind Singh Dotasra Alleges Electoral Impropriety, Arun Chaturvedi
डोटासरा के आरोपों को अरुण चतुर्वेदी ने किया खारिज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आरसीए चुनाव की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

विज्ञापन


डोटासरा ने कहा कि साम, दाम, दंड और भेद से सत्ता चलाई जा सकती है, लेकिन लोकतंत्र नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार एक भी चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने में सक्षम नहीं है।

विज्ञापन

डोटासरा ने निकाय चुनाव के बाद आरसीए चुनाव को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव में भाजपा नेताओं और मंत्री पुत्रों की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आरसीए को राजनीतिक अखाड़ा बना दिया गया है। डोटासरा के अनुसार, प्रत्याशियों ने चुनावी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त भाजपा नेता एवं राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी पर सरकार के इशारे पर मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डोटासरा ने दावा किया कि मतदान के दौरान जहां मतदाताओं को बैठना चाहिए था, वहां चतुर्वेदी मौजूद थे और मतदाताओं पर दबाव बनाकर एक पक्ष के समर्थन में मतदान कराया गया। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि यदि डराने-धमकाने और सरकार के पसंदीदा व्यक्ति को जिताना ही उद्देश्य था तो चुनाव कराने की जरूरत क्यों पड़ी।

उन्होंने आरसीए से जुड़े नवनिर्मित जिला क्रिकेट संघों बालोतरा, डीडवाना-कुचामन और खैरथल-तिजारा को चुनाव प्रक्रिया से दूर रखने का भी आरोप लगाया। डोटासरा ने कहा कि इन संघों को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने का अवसर नहीं दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि निर्णय पहले से तय था तो चुनाव की पूरी प्रक्रिया केवल दिखावा क्यों की गई।

डोटासरा के आरोपों पर अरुण चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से जवाब दिया। उन्होंने कहा कि किसी पर आरोप लगाने से पहले इतिहास पढ़ लेना चाहिए। चतुर्वेदी ने 2009 के आरसीए चुनाव का हवाला देते हुए कहा कि उस समय सीपी जोशी आरसीए अध्यक्ष बने थे और राजस्थान सरकार के कई मंत्री चुनाव के दौरान वहां मौजूद थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय विपक्ष के प्रत्याशी पर दबाव बनाया गया, जिसके कारण उन्हें नाम वापस लेना पड़ा।

चतुर्वेदी ने 2019-20 के आरसीए चुनाव का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि उस समय वैभव गहलोत के खिलाफ रामेश्वर डूडी चुनाव लड़ रहे थे और उनके नामांकन को लेकर विवाद हुआ था। चतुर्वेदी ने दावा किया कि उस दौरान भी सरकार के मंत्रियों की मौजूदगी और पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल उठे थे। उन्होंने यह भी कहा कि तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने उस समय अशोक गहलोत पर पुत्र मोह को लेकर टिप्पणी की थी।

ये भी पढ़ें- सिंचाई पानी की मांग पर किसानों का आंदोलन तेज: अनूपगढ़ बाजार पूरी तरह बंद; एडीएम कार्यालय पर भारी पुलिस बल

मौजूदा चुनाव को लेकर चतुर्वेदी ने कहा कि इस बार किसी प्रकार का दबाव नहीं था और चुनाव अधिकारी ने कानूनी प्रावधानों के तहत पूरी तरह निष्पक्ष तरीके से चुनाव संपन्न कराया। उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को भी खारिज किया।

चतुर्वेदी ने स्पष्ट किया कि चुनाव से पहले वह आरसीए परिसर में गए थे और कैंटीन में बैठे थे, लेकिन मतदान के दौरान एक मिनट के लिए भी मतदान क्षेत्र के आसपास नहीं गए। उन्होंने डोटासरा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह अपने दायित्व, कानूनी मर्यादाओं और चुनाव संबंधी प्रतिबंधों से पूरी तरह अवगत हैं। अंत में उन्होंने डोटासरा पर निशाना साधते हुए कहा कि आरोप लगाकर अपनी खीझ निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed