फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   RBSE Result Rajasthan Board released result of 5th-8th board percentage of students passed in both classes

RBSE Result: राजस्थान बोर्ड ने जारी किया 5वीं-8वीं बोर्ड का परिणाम, दोनों कक्षाओं में इतने प्रतिशत बच्चे पास

Thu, 30 May 2024 04:50 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 30 May 2024 04:50 PM IST
सार

शिक्षा सचिव कृष्ण कुणाल ने 5वीं और 8वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। इस बार पांचवी कक्षा का परिणाम 97.06 प्रतिशत रहा। जबकि आठवीं कक्षा का परिणाम 95.72 प्रतिशत रहा है।

विज्ञापन
RBSE Result Rajasthan Board released result of 5th-8th board percentage of students passed in both classes
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान सरकार के स्कूल शिक्षा एवं भाषा विभाग द्वारा प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन (कक्षा पांच) और प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र परीक्षा (कक्षा आठ) के परीक्षा परिणाम 30 मई 2024 को जारी किए गए। परिणाम जारी करने का कार्यक्रम शिक्षा संकुल, जयपुर में आयोजित किया गया, जिसमें माननीय शासन सचिव, निदेशक माध्यमिक शिक्षा और निदेशक प्रारंभिक शिक्षा उपस्थित रहे।

विज्ञापन


बता दें कि राजस्थान बोर्ड ने गुरुवार दोपहर तीन बजे 5वीं और 8वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट के मुताबिक, इस बार 5वीं क्लास के बोर्ड एग्जाम में 14 लाख 37 हजार स्टूडेंट्स और 8वीं क्लास के बोर्ड एग्जाम में 12 लाख 50 हजार स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। ये सभी स्टूडेंट्स राजस्थान शाला दर्पण की ऑफिशियल वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in result पर जाकर अपने परिणाम चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन


कक्षा 5 के परिणाम

  • कुल परीक्षार्थी: 14,35,696

  • उत्तीर्ण परीक्षार्थी: 13,93,423

  • कुल उत्तीर्ण प्रतिशत: 97.06

  • राजकीय विद्यालयों का परिणाम: 96.79

  • निजी विद्यालयों का परिणाम: 97.40

  • छात्राओं का परिणाम: 97.23

  • छात्रों का परिणाम: 96.89

  • सर्वाधिक परिणाम वाले जिलों में दौसा, सीकर, अजमेर, प्रतापगढ़ और चूरू शामिल हैं। 9,538 परीक्षार्थियों का परिणाम विभिन्न कारणों से रोका गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

कक्षा आठ के परिणाम

  • कुल परीक्षार्थी: 12,50,800

  • उत्तीर्ण परीक्षार्थी: 11,97,321

  • कुल उत्तीर्ण प्रतिशत: 95.72

  • राजकीय विद्यालयों का परिणाम: 94.54

  • निजी विद्यालयों का परिणाम: 97.38

  • छात्राओं का परिणाम: 96.39

  • छात्रों का परिणाम: 95.14

  • सर्वाधिक परिणाम वाले जिलों में सीकर, दौसा, अलवर, अजमेर और नागौर शामिल हैं। 3,550 परीक्षार्थियों का परिणाम विभिन्न कारणों से रोका गया है।

ग्रेडिंग प्रणाली
कक्षा 5: A (31.59%), B (57.33%), C (8.12%), D (0.01%)
कक्षा 8: A (21.05%), B (51.79%), C (22.69%), D (0.20%)

पूरक परीक्षा
E ग्रेड वाले परीक्षार्थियों के लिए पूरक परीक्षा जुलाई में आयोजित की जाएगी। परीक्षा परिणाम शाला दर्पण पोर्टल और पी.एस.पी. पोर्टल पर उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed