{"_id":"69c81418fbd56e9e2e0046d3","slug":"rajendra-rathore-says-ashok-gehlot-is-out-of-touch-with-reality-he-is-misleading-public-with-intezar-shashtra-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: 'अशोक गहलोत हकीकत से दूर, 'इंतजार शास्त्र' से जनता को कर रहे भ्रमित', राजेन्द्र राठौर ने कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: 'अशोक गहलोत हकीकत से दूर, 'इंतजार शास्त्र' से जनता को कर रहे भ्रमित', राजेन्द्र राठौर ने कहा
Sat, 28 Mar 2026 11:17 PM IST
Himanshu Priyadarshi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Himanshu Priyadarshi
Updated Sat, 28 Mar 2026 11:17 PM IST
सार
भाजपा नेता राजेन्द्र राठौड़ ने अशोक गहलोत और कांग्रेस पर हमला करते हुए उनके कार्यकाल को विफल बताया। उन्होंने वर्तमान सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, पारदर्शी भर्ती, आर्थिक प्रगति और योजनाओं में सुधार का दावा किया, साथ ही कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
भाजपा वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जयपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौर ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि गहलोत “हकीकत शास्त्र” से कोसों दूर हैं और केवल “इंतजार शास्त्र” के माध्यम से जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
राठौड़ ने आरोप लगाया कि गहलोत अपने कार्यकाल की विफलताओं को छिपाने के लिए बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में कांग्रेस सरकार ने आपदा को अवसर में बदलते हुए दवाओं और उपकरणों की खरीद में अनियमितताएं कीं। साथ ही उन्होंने “पुत्र मोह” का आरोप लगाते हुए कहा कि गहलोत ने वैभव गहलोत को आगे बढ़ाने के लिए अन्य नेताओं की अनदेखी की, लेकिन जनता ने उन्हें चुनाव में नकार दिया।
विज्ञापन
आईपीडी टावर परियोजना को लेकर राठौड़ ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने बिना समुचित योजना के प्रोजेक्ट शुरू किए, जिन्हें वर्तमान सरकार सुधार रही है। उन्होंने बताया कि अब परियोजना का विस्तार 23 मंजिल तक हो चुका है और जनवरी 2027 तक पूर्ण होने की संभावना है।
विज्ञापन
राठौड़ ने भजन लाल शर्मा सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत 92 हजार नौकरियां दी जा चुकी हैं और 1.53 लाख पदों पर भर्ती जारी है। “ना पर्ची, ना खर्ची” के सिद्धांत को लागू किया गया है।
पढ़ें- Rajasthan: 'कांग्रेस राष्ट्रहित के खिलाफ काम कर रही, गहलोत ‘पुत्र मोह’ में फंसे', भाजपा के मदन राठौड़ का आरोप
उन्होंने वैश्विक हालात का जिक्र करते हुए कहा कि पश्चिम एशिया में तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि स्वाभाविक है, फिर भी केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी घटाकर राहत दी है। राज्य सरकार ने गैस और पेट्रोलियम आपूर्ति बनाए रखने के लिए हेल्पलाइन और सख्त कार्रवाई जैसे कदम उठाए हैं।
आर्थिक मोर्चे पर राठौड़ ने दावा किया कि राजस्थान की जीएसडीपी 21.52 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है और प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि यह समय राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का नहीं, बल्कि एकजुट होकर काम करने का है और कांग्रेस को ओछी राजनीति छोड़नी चाहिए।