फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   RAJCOMP Bribery Scandal Scam to Hide Scam Entire Department Got Involved in Saving Corrupt Officer

RAJCOMP का महाघूसकांड: घोटाले को छुपाने के लिए एक और घोटाला, भ्रष्ट अफसर को बचाने में जुट गया पूरा महकमा

Tue, 27 Aug 2024 10:34 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 27 Aug 2024 10:34 AM IST
सार

Rajasthan: राजस्थान में जेडीए की तरह ही डीओआईटी के राजकॉम्प में भी खुले आम भ्रष्टाचार हो रहा है। सरकारी कंपनी RAJCOMP में पिछले दिनों भ्रष्टाचार के नए कांड का खुलासा हुआ था। इसमें RAJCOMP के एक अफसर प्रद्युम्न दीक्षित ने प्राइवेट एजेंसी के मार्फत अपनी पत्नी को प्रोजेक्ट में लगवा कर लाखों रुपए का फायदा दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय ने मामले में डीओआईटी को जांच के निर्देश दिए। लेकिन महकमें के बड़े अफसरों ने  दीक्षित को मात्र 17 सीसी नोटिस देकर मामला रफा-दफा कर दिया।

विज्ञापन
RAJCOMP Bribery Scandal Scam to Hide Scam Entire Department Got Involved in Saving Corrupt Officer
RAJCOMP का महाघूसकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकारी कंपनी राजकॉम्प में बड़े अफसरों की शह पर भ्रष्टाचार का खुला खेल चल रहा है। अमर उजाला ने पिछले दिनों महकमें में चल रहे महाघूसकांड का खुलासा करते हुए बताया था कि राजकॉम्प के एक सीनियर अफसर प्रद्युम्न दीक्षित ने किस तरह प्राइवेट कंपनी AURIONPRO के साथ साठ-गांठ कर इस कंपनी को मैन पावर नियुक्त करने के मामले में एवं डेटा सेन्टर के अन्य कार्यों में अनुचित लाभ दिया। इसके बदले में  दीक्षित ने अपनी पत्नी पूनम को AURIONPRO फर्म के जरिए राजकॉम्प में ठेके पर लगाया। यही नहीं प्रद्युम्न ने खुद ही अपनी पत्नी की प्रोजेक्ट में उपस्थिति सत्यापित की। प्रोजेक्ट के नाम पर पत्नी को लाखों रुपए का भुगतान भी करवाया।

विज्ञापन


इस सब खुलासा होने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने मामले की जांच के निर्देश डीओआईटी को दिए थे, लेकिन पूरा महकमा ही इस अफसर को बचाने में जुट गया। अफसर को मात्र 17 सीसी की चेतावनी देकर छोड़ने की तैयारी कर ली गई है। मामले में पब्लिक अगेंस्ट करप्शन के सदस्य एडवोकेट टीएन शर्मा ने सरकार को रिप्रेंटेशन भी दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले में वे दो बार मुख्य सचिव व दो बार डीओआईटी सचिव को रिप्रेजेंटेशन देकर मामले में कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह मामला PC Act का बनता है, लेकिन सिर्फ 17 सीसी का नोटिस देकर पूरे मामले को खत्म कर किया जा रहा है।
विज्ञापन


दस्तावेज-
1- आरटीआई में सरकार का जवाब जिसमें प्रद्युम्न के खिलाफ 17 सीसी का नोटिस की कार्रवाई बताई गई।
2- अमर उजाला में छपी खबर

(खबर का लिंक)

https://www.amarujala.com/rajasthan/jaipur/rajasthan-exclusive-rajcomp-officers-made-payments-worth-crores-through-fake-certificates-2024-02-17

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed