फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan : Yoga is the basis of health of body and mind, Education Minister did Surya Namaskar with children

Rajasthan News : तन और मन की सेहत का आधार है योग, शिक्षा मंत्री ने बच्चों के साथ किया सूर्य नमस्कार

Mon, 03 Feb 2025 04:46 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 03 Feb 2025 04:46 PM IST
सार

जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में राज्य स्तरीय सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में पहुंचे शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने वहां उपस्थित बच्चों के साथ सूर्य नमस्कार किया। कार्यक्रम के दौरान दिलावर ने कहा कि सूर्य नमस्कार तन और मन की सेहत का आधार है।

विज्ञापन
Rajasthan : Yoga is the basis of health of body and mind, Education Minister did Surya Namaskar with children
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य स्तरीय सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पहुंचे प्रदेश के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि सूर्य नमस्कार एक सर्वांग योग है, जिसमें सभी प्रकार के योग समाहित हैं। इसका नियमित अभ्यास तन और मन दोनों को स्वस्थ रखता है, जिससे जीवन में सकारात्मकता आती है। 

विज्ञापन


दिलावर ने कहा कि सूर्य ऊर्जा का प्रमुख स्रोत है, जो जीवन के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए सूर्य की ऊर्जा का सेवन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने प्रातःकाल सूर्य उदय के समय सूर्य नमस्कार करने के लाभों पर जोर देते हुए कहा कि स्कूलों में प्रार्थना सभा के बाद योग करवाना इसीलिए महत्वपूर्ण है ताकि बच्चे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष सूर्य सप्तमी के अवसर पर पूरे प्रदेश में सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया था, जिसने विश्व रिकॉर्ड बनाया था। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री ने खुद स्कूली बच्चों के बीच पहुंचकर उनके साथ विधिपूर्वक सूर्य नमस्कार किया। इस अवसर पर शिक्षा सचिव कृष्ण कुणाल, शिक्षा निदेशक आशीष मोदी और खेल विभाग के सचिव पी.सी. पवन ने भी सूर्य नमस्कार के विभिन्न आसनों का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed