फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Women will march towards Chief Minister residence against Gehlot government on July 5 with thali naa

Rajasthan: थाली नाद के साथ पांच जुलाई को गहलोत सरकार के खिलाफ मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करेंगी महिलाएं

Mon, 03 Jul 2023 03:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 03 Jul 2023 03:40 PM IST
सार

राजस्थान बीजेपी महिला मोर्चा प्रदेश में महिला अत्याचार और उत्पीड़न को लेकर पांच जुलाई को मुख्यमंत्री आवास पर कूच करेगी। इस आंदोलन में प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के साथ पूरे प्रदेश से महिलाओं के आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Rajasthan Women will march towards Chief Minister residence against Gehlot government on July 5 with thali naa
बीजेपी महिला मोर्चा की प्रेस वार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में दुष्कर्म और महिला उत्पीड़न के बढ़ते मामलों को लेकर सोमवार को बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान साढ़े चार साल में प्रदेश में महिला उत्पीड़न की तमाम घटनाओं पर डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई। साथ ही पोस्टर विमोचन के साथ महिला आक्रोश पर वीडियो और ऑडियो रिलीज किया गया।

विज्ञापन


बीजेपी सांसद एवं प्रदेश महामंत्री दीया कुमारी ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा, आगामी पांच जुलाई को महिला मोर्चा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं बीजेपी प्रदेश कार्यालय में एकत्रित होंगी। इस दौरान कार्यालय में ही एक बैठक का आयोजन होगा। इसके बाद सभी महिलाएं थाली नाद के साथ गूंगी बहरी गहलोत सरकार को जगाने के लिए मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करेंगी।
विज्ञापन


सांसद दीया कुमारी ने कहा, कांग्रेस सरकार के इन साढ़े चार साल में दुष्कर्म और महिला उत्पीड़न के मामलों में 46 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। महिला उत्पीड़न के मामलों में आज राजस्थान देश में नंबर एक पहुंच गया है, जिस प्रदेश में महिलाओं के सम्मान के लिए रानी पदमिनी और मां पन्नाधाय ने बलिदान दिया, उस प्रदेश में महिलाओं की ऐसी स्थिति शर्मसार करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद दीया ने कहा, कांग्रेस सरकार के जिम्मेदार मंत्री शांति धारीवाल प्रदेश की विधानसभा में दुष्कर्म के बढ़ते मामलों पर यह कहते हैं कि ‘राजस्थान मर्दों का प्रदेश है। एक जिम्मेदार पद पर बैठे मंत्री का यह बयान बताता है कि महिलाओं के प्रति कांग्रेस की मानसिकता कितनी घृणित और कुत्सित है। वहीं, प्रदेश के मुखिया सीएम गहलोत यह कहकर दुष्कर्म आरोपियों का बचाव करते हैं कि दुष्कर्मियों को फांसी की सजा नहीं देनी चाहिए, वरना दुष्कर्म के अधिकांश मामलों में आरोपी दुष्कर्म के बाद पीड़िता की हत्या भी करने लगेंगे। कांग्रेस नेताओं के ये बयान इनकी महिला विरोधी मानसिकता को स्पष्ट करती हैं।

दीया कुमारी ने कहा कि प्रदेश भर में कहीं भी महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं। चाहे वह एंबुलेंस, सड़क, घर, अस्पताल और पुलिस थानों तक में महिला सुरक्षित नहीं हैं। प्रदेश में  जयपुर, डूंगरपुर, बाड़मेर, उदयुपर, अलवर और भिन्न-भिन्न स्थानों पर महिलाओं के खिलाफ अपराध घटित हुए हैं।


प्रेसवार्ता के दौरान 'कांग्रेस का कुशासन, प्रदेश को किया शर्मसार' 'दुष्कर्म में नंबर वन प्रदेश' पोस्टर का विमोचन किया गया। वहीं, इस दौरान बेटियों का अपमान नहीं सहेगा राजस्थान आक्रोशित गीत भी लांच किया गया। इस दौरान प्रेस वार्ता में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा, प्रदेशाध्यक्ष अल्का मूंदड़ा, ग्रेटर नगर निगम महापौर सौम्या गुर्जर, जिला प्रमुख रमा चौपड़ा और मीडिया संपर्क प्रमुख आनन्द शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed