{"_id":"66f26c6035ec6a7969068fbf","slug":"rajasthan-weather-why-is-there-a-delay-in-the-departure-of-monsoon-in-rajasthan-this-time-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan weather: राजस्थान में इस बार मानसून की विदाई में देरी क्यों? जानिए क्या कहता है मौसम विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan weather: राजस्थान में इस बार मानसून की विदाई में देरी क्यों? जानिए क्या कहता है मौसम विभाग
Tue, 24 Sep 2024 01:08 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 24 Sep 2024 01:08 PM IST
सार
राजस्थान में पश्चिमी हिस्से में मानसून की विदाई में देरी हो चुकी है। अपने तय समय से करीब एक सप्ताह देरी से है। पूर्वी राजस्थान में मानूसन की क्या स्थिति है। कब तक यहां से मानसून विदा होगा। इससे लेकर जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक से अमर उजाला ने बातचीत की। जानिए उनका क्या कहना है।
विज्ञापन
राजस्थान में बारिश का अलर्ट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानसून की विदाई से पहले राजस्थान में बारिश का एक और दौर शुरू होगा। मौसम विभाग का कहना है कि 25 से 27 सितंबर के बीच पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान से मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है।
हालांकि पश्चिमी राजस्थान में 17 सितंबर से मानसून की विदाई हो जाती है, लेकिन इस बाद यह एक सप्ताह देरी से हुई है। वहीं, पूर्वी राजस्थान में अभी सितंबर के अंत तक बारिश का एक दौर और चलेगा। अक्टूबर के पहले सप्ताह से पूरे राजस्थान से मानसून की विदाई हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने गुरुवार 26 सितंबर को प्रदेश के छह जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
बीते 24 घंटों के मौसम का हाल
बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ बिजली गिरने की घटनाएं दर्ज की गई हैं। वहीं पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा। सोमवार को जैसलमेर में सबसे अधिक 39.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
आज दक्षिणी हिस्सों में बारिश की संभावना
आज राजस्थान के दक्षिणी हिस्सों में बारिश की संभावना है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार कोटा, उदयपुर संभाग में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है, जबकि पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। वहीं, पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में 25 से 30 सितंबर तक मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। इसके अलावा 27-29 सितंबर के दौरान भरतपुर, जयपुर, अजमेर संभाग के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन