फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Update: There will be rain in many parts of the state today, alert of dense fog issued

Rajasthan Weather Update : आज प्रदेश के कई हिस्सों में होगी झमाझम, ज्यादातर जगहों पर घने कोहरे का अलर्ट जारी

Fri, 10 Jan 2025 11:00 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 10 Jan 2025 11:00 AM IST
सार

राजस्थान में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 10 व 11 जनवरी को कहीं-कहीं मावठ की संभावना है। इसके असर से आज प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री बढ़ोतरी हो सकती है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update: There will be rain in many parts of the state today, alert of dense fog issued
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश में आज से झमाझम का दौर शुरू होगा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आज शाम से प्रदेश के जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में हल्की बारिश हो सकती है।  11 जनवरी को बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के अधिकांश हिस्सों में बारिश व 9 जिलों में ओलावृष्टि की चेतवानी भी जारी की गई है। वहीं 12 से 13 जनवरी को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में घने से अति घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया गया है तथा 15 से 16 जनवरी के बीच फिर से नया विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई गई है, जिसके असर से प्रदेश का पूर्वी हिस्सा सर्वाधिक प्रभावित हो सकता है।

विज्ञापन


17 से 23 जनवरी तक पूर्वी राजस्थान में बारिश

मौसम विभाग ने आगामी दो सप्ताह के लिए पूर्वानुमान जारी कर दिए हैं। इनके अनुसार प्रदेश में 17 से 23 जनवरी के बीच बारिश का दौर चलेगा। इसमें पूर्वी राजस्थान में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है। वहीं 12 जनवरी से प्रदेश में कोहरे का प्रभाव बढ़ेगा। तापमान की बात करें तो इस अवधि में अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर ही बने रहने का अनुमान है।
विज्ञापन


 प्रदेश में 13 शहरों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। इनमें अलवर, सीकर, चूरू, नागौर, अंता-बारां, हनुमानगढ़, जालौर, सिरोही, फतेहपुर, करौली, दौसा, लूणकरणसर, आबू रोड शामिल हैं। फतेहपुर इनमें सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया। कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed