फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Update: State Battles Extreme Heat, Temperature Crosses 47 in Pilani, Red Alert Issued

Rajasthan Weather Update: भयंकर गर्मी से जूझ रहा है राजस्थान, पिलानी में पारा 47 पार, हीटवेव का रेड अलर्ट जारी

Thu, 22 May 2025 08:00 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Thu, 22 May 2025 08:00 AM IST
सार

प्रदेश में बुधवार को यहां सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। गंगानगर सहित राजस्थान के कई जिले देश में सबसे गर्म इलाके रहे। सर्वाधिक अधिकतम तापमान गंगागनर में 47. 6 व पिलानी में  47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को राजस्थान में हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update: State Battles Extreme Heat, Temperature Crosses 47 in Pilani, Red Alert Issued
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान इस समय भीषणतम गर्मी का सामना कर रहा है। बुधवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। दो शहरों में अधिकतम तापमान 47 डिग्री के पार चला गया जबकि तीन अन्य शहरों में यह 46 डिग्री सेल्सियस तथा रहा। बुधवार को प्रदेश के कई शहरों में भयानक हीट वेव्स चलीं। राजधानी जयपुर में रात को भी हीट वेव्स का असर रहा। गुरुवार को प्रदेश के 13 शहरों में जबरदस्त हीट वेव्स की चेतावनी जारी की गई है, इनमें से 3 शहरों में रेड अलर्ट जारी किया गया है, वहीं मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 48 घंटों में गर्मी सीजन के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर देगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan News: देशनोक की मां करणी, जहां आज पीएम करेंगे पूजन; क्या है टेढ़ी उंगली से जुड़ी 'करणी' नाम की कहानी
विज्ञापन


बीते 24 घंटों में गंगानगर व पिलानी सबसे गर्म शहर रहे। गंगानगर में अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री तथा पिलानी में 47.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं कुल 8  शहरों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री से अधिक रहा, इनमें राजधानी जयपुर में तापमान 44.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि जयपुर में अगले 2 दिन पारा और बढ़ेगा। वहीं पश्चिमी राजस्थान में अगले 4 से 5 दिन जबरदस्त हीट वेव्स चलेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रात्रि के समय भी कई जिलों में पारा 30 डिग्री से अधिक पहुंच गया है। सर्वाधिक न्यूनतम तापमान जयपुर में 32 व कोटा में 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। अजमेर में 43.2, भीलवाड़ा में  43.5, अलवर में 45, जयपुर में 44.8, पिलानी में 47.2, कोटा में 44, बाड़मेर में 44.9, जैसलमेर में 45.4, जोधपुर में 43.3,  चूरू में 46.8, तथा बीकानेर में 46.3 व  गंगानगर में 47.6 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed