{"_id":"6669186ac5cc300ae70dac36","slug":"rajasthan-weather-update-heat-wave-shock-may-come-in-state-rise-in-temperature-due-to-western-disturbance-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather Update: राज्य में फिर से आ सकता है हीट वेव का झटका, पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather Update: राज्य में फिर से आ सकता है हीट वेव का झटका, पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में तेजी
Wed, 12 Jun 2024 09:09 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 12 Jun 2024 09:09 AM IST
सार
मौसम विभाग ने एक बार फिर राजस्थान में हीट वेव चलने की चेतावनी दी है। नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते तापमान फिर से बढ़ने की संभावना है, जिससे पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में हीट वेव चल सकती है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश के साथ-साथ हीट वेव का असर भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि नए पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में हीट वेव चल सकती है।
विज्ञापन
एक तरफ राजस्थान में प्री मानसून बारिश का इंतजार हो रहा है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से तापमान में फिर से तेजी भी आने लगी है। मौसम विभाग ने 12 व 13 जून को प्रदेश के भरतपुर और बीकानेर संभाग में हीट वेव चलने की संभावना जताई है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में भी 3 डिग्री तक इजाफा हो सकता है। वहीं राज्य के दक्षिण-पश्चिमी भागों में वर्षा और आंधी चल सकती है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के कुछ इलाकों में वर्षा दर्ज की गई है।
विज्ञापन