फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Update: Condition is bad due to heat, state is burning like a furnace, 45 degrees in Barmer

Rajasthan Weather Update: पूरे देश में सबसे गर्म बाड़मेर, पारा 45 डिग्री पार, भट्टी की तरह धधक रहा है प्रदेश

Wed, 08 May 2024 09:13 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 08 May 2024 09:13 AM IST
सार

Rajasthan Weather Update Today: प्रदेश में भीषण गर्मी से हाल बेहाल हैं। गर्म हवाओं के थपेड़े और चिलचिलाती धूप ने लोगों को घरों में बंद कर रखा है। बीते 24 घंटों में प्रदेश में अधिकतम तापमान 41 से 45 डिग्री के बीच रहा।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update: Condition is bad due to heat, state is burning like a furnace, 45 degrees in Barmer
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मई की शुरुआत होते ही गर्म लू के थपेड़े पूरे राजस्थान को अपनी चपेट में ले चुके हैं। बीते 24 घंटों में बाड़मेर पूरे देश का सबसे गर्म इलाका दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री पहुंच चुका है। वहीं प्रदेश के शेष इलाकों में भी पारा 41 डिग्री सेल्सियस से 45 डिग्री के बीच ही बना हुआ है।

विज्ञापन


आम दिनों में राजधानी जयपुर की जाम रहने वाली सड़कों पर बीते कुछ दिनों से ट्रैफिक का दबाव बिल्कुल नहीं है। इसकी वजह ट्रैफिक मैनेजमेंट नहीं बल्कि यहां पड़ रही भीषण गर्मी है, जिसने लोगों को घर से बाहर निकलने से रोक रखा है। यही हालात राजस्थान के अन्य इलाकों में हैं। प्रदेश के अधिकांश जिलों का अधिकतम तापमान 41 से 45 डिग्री के बीच पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 8 से 10 मई तक जयपुर, जोधपुर, बीकानेर और भरतपुर में हीट वेव चल सकती है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह 7 बजे ही राजधानी जयपुर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री को पार कर गया। झुंझुनू, चूरू, बीकानेर, जोधपुर, दौसा, करौली और जैसलमेर में आज हीट वेव बने रहने की चेतावनी जारी की गई है। बीते 24 घंटों में राजधानी जयपुर का अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 2 दिनों में इसमें 2 से 3 डिग्री तक का इजाफा हो सकता है। इसके बाद तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में अधिकतम तापमान :

बाड़मेर 45.2, जैसलमेर 44.5, फलौदी 44, चूरू 43.4, जयपुर 44.1, बीकानेर, 43.6, गंगानगर 44.2, धौलपुर 43.8, करौली 43.3, डूंगरपुर 43.7 डिग्री सेल्सियस रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed