फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Update: Cold Wave Tightens Grip on Rajasthan; Temperatures Dip Below 5°C in Several Cities

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में शीतलहर का प्रकोप बढ़ा, कई शहरों में तापमान 5 डिग्री से नीचे

Thu, 11 Dec 2025 07:08 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Thu, 11 Dec 2025 07:08 AM IST
सार

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी जारी है। नागौर, फतेहपुर और माउंट आबू में पारा 5° से नीचे जा पहुंचा है। मौसम विभाग का कहना है कि 12 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ के असर से न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की गिरावट आएगी

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update: Cold Wave Tightens Grip on Rajasthan; Temperatures Dip Below 5°C in Several Cities
ठंड ने पकड़ी रफ्तार - फोटो : ANI

विस्तार

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को अलवर, जालौर, बाड़मेर और प्रतापगढ़ सहित कई जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। नागौर, फतेहपुर, माउंट आबू और सीकर में पारा 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच गया। शेखावाटी और मारवाड़ क्षेत्र में तेज सर्दी के कारण सुबह-शाम की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि गुरुवार और शुक्रवार को भी लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिलेगी।

विज्ञापन

12 दिसंबर से तापमान में गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार 12 दिसंबर से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ राजस्थान में सक्रिय होगा। इसके चलते कुछ इलाकों में हल्के बादल छा सकते हैं और  इससे न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक का इजाफा हो सकता है।

विज्ञापन

माउंट आबू और नागौर सबसे ठंडे

पिछले 24 घंटों में राज्य के सबसे ठंडे स्थान माउंट आबू (3डिग्री ), नागौर (3.3डिग्री ) और फतेहपुर (3.4डिग्री ) रहे। इन इलाकों में सुबह और शाम हाड़ कंपाने वाली ठंड जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई शहरों में पारा गिरा

प्रदेश के कई अन्य शहरों में भी तापमान तेजी से नीचे आया है। इनमें  सीकर में न्यूनतम पारा 5 डिग्री, लूणकरणसर में 5.डिग्री, दौसा  5.7 डिग्री, जालौर में 5.9 डिग्री व करौली में 6.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

दिन में धूप ने दी थोड़ी राहत

सुबह और शाम जहां कड़कड़ाती ठंड पड़ रही है, वहीं दिन में साफ आसमान और तेज धूप ने लोगों को कुछ राहत भी मिल रही है। कई शहरों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है। बुधवार को सबसे गर्म स्थान बाड़मेर रहा, जहां दिन का तापमान 32.6डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed