{"_id":"665176fc14f9f264b1027141","slug":"rajasthan-weather-update-after-the-starts-of-nautapa-heat-increased-mercury-crossed-49-in-phalodi-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather Update: नौतपा शुरू होते ही बढ़े गर्मी के तेवर, फलौदी में पारा 49 पार, गर्मी से अब तक 13 मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather Update: नौतपा शुरू होते ही बढ़े गर्मी के तेवर, फलौदी में पारा 49 पार, गर्मी से अब तक 13 मौत
Sat, 25 May 2024 11:37 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 25 May 2024 11:37 AM IST
सार
Rajasthan Weather today: नौतपा शुरू होते ही प्रदेश में गर्मी के तेवर और तेज हो चले हैं। शुक्रवार को फलौदी का तापमान 49 के पार रहा। भीषण गर्मी की चपेट में आने से अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजस्थान में भीषण गर्मी के चलते अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में शुक्रवार को फलौदी 49 डिग्री पार करके सबसे गर्म रहा। बीकानेर, कोटा, गंगानगर, जैसलमेर, बाड़मेर का तापमान 45 पार कर गया। मौसम विभाग ने अभी 2 डिग्री तापमान और बढ़ने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
नौ तपा शुरू होने के साथ ही गर्मी के तेवरों में और इजाफा हो गया है। अब तक प्रदेश में गर्मी के कारण 13 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। कई जिलों में तापमान सामान्य से 2 डिग्री ऊपर दर्ज किया जा रहा है। शुक्रवार को प्रदेश में फलौदी सबसे गर्म रहा, यहां तापमान 49 डिग्री पहुंच गया।
विज्ञापन
वहीं जोधपुर में 47 .6, गंगानगर 46.6, बीकानेर 45.8, बाड़मेर 48.2, जैसलमेर 48.3 तापमान दर्ज किया गया। अगले 72 घंटों में अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी होने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। इस अवधि में जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर और कोटा संभाग में पारा 2 डिग्री तक बढ़ सकता।
विज्ञापन
मौसम विभाग की इस चेतावनी के बाद राजस्थान में स्वास्थ्य सेवाओं को इमरजेंसी मोड पर डाल दिया गया है। अस्पतालों में लू की चपेट में आए मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में बिजली की खपत भी पीक पर पहुंच गई है। दिन के साथ-साथ रात का तापमान बढ़ने की वजह से ओवरलोडिंग के चलते जीएसएस फेल हो रहे हैं।