{"_id":"667e297cd6ecca0f170f3de5","slug":"rajasthan-weather-update-24-hours-of-rain-filled-8-mqm-water-in-dams-orange-alert-in-6-districts-today-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather Update: 24 घंटों की बारिश ने बांधों में 8 एमक्यूएम पानी भरा, आज 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather Update: 24 घंटों की बारिश ने बांधों में 8 एमक्यूएम पानी भरा, आज 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Fri, 28 Jun 2024 08:39 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 28 Jun 2024 08:39 AM IST
सार
राज्य में मानसून की पहले दौर की बारिश की साथ ही प्रदेश के छोटे-बड़े बांधों में पानी की अच्छी आवक हुई है। मौसम विभाग ने आज जयपुर समेत प्रदेश के 6 जिलों में बारिश का ऑरेज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
जोधपुर में निचले इलाकों में पानी भरा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में मानसून का पहला दौर जबरदस्त रहा है। पिछले 24 घंटों में राजस्थान के छोटे और बड़े बांधों में मिलाकर करीब 7.86 एमक्यूएम पानी की आवक हुई है। अब भी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज भी जयपुर समेत प्रदेश के 6 जिलों में ऑरेज अलर्ट जारी किया है।
प्रदेश के कई इलाकों में बीते 24 घंटों में जोरदार बारिश हुई है। जोधपुर में बारिश के चलते शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया। कैचमेंट एरिया में अच्छी बारिश होने से प्रदेश के बांधों में भी पानी की आवक लगातार जारी है। बीते 24 घंटे में ही बांधों में 7.86 एमक्यूएम पानी की आवक हो चुकी है।
ब्यावर, धौलपुर में मूसलधार बारिश
बीते 24 घंटों में राजस्थान के कई इलाकों में हैवी और वेरी हैवी रेन फाल दर्ज किया गया। इनमें ब्यावर और धौलपुर में 150 मिमी से ज्यादा बारिश हुई। वहीं जोधपुर में भीषण बारिश के चलते शहर के अंदरूनी इलाकों में पानी का सैलाब आ गया। इसमें लोगों के दुपहिया और चौपहिया वाहन तक बह गए। चांदपोल से लेकर जालौरी गेट तक सड़कों पर तीन-तीन फीट पानी नजर आया।